back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana School Bus Accident: महेंद्रगढ़ स्कूल बस दुर्घटना के बाद सरकार का ऐक्शन, बसों की चेकिंग शुरू

Haryana News: महेंद्रगढ़ स्कूल बस दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत के बाद जिला परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की चैकिंग शुरु कर दी है।

जींद, हि.स.। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद जींद में जिला परिवहन विभाग ने आज मेगा स्तर पर स्कूल बसों को जांचने का काम किया। जिला परिवहन विभाग द्वारा 20 से ज्यादा स्कूल बसों की जांच की गई। जांच में कई बसें कंडम मिली तो ज्यादातर बसों में फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं मिला।

स्कूल बसों की सख्त चैकिंग शुरु

जीडी गोयंका स्कूल की 5 स्कूल बसों को विभाग की टीम ने इम्पाउंड कर दिया। अब एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा और रोजाना स्कूल बसों की चेकिंग की जाएगी। महेंद्र के कनीना के पास स्कूल बस हादसे में स्कूली बच्चों की मौत के बाद परिवहन विभाग जागा और सभी जिलों में स्कूल बसों की जांच के आदेश मुख्यालय द्वारा जारी किए गए हैं। इसके बाद आज जिला परिवहन विभाग की टीम मोटरव्हीकल असिस्टेंट संजीव कौशिक के नेतृत्व में जीडी गोयंका स्कूल में पहुंची। कुछ समाजसेवियों द्वारा इस स्कूल की शिकायत भी की गई थी। इसलिए टीम ने यहां पहुंचने के बाद स्कूल में खड़ी बसों की वीडियो भी बनाई। टीम जब वीडियो बना रही थी तो स्कूल बस से बच्चे उतर रहे थे। करीब 63 बच्चे बस से उतरे, जो क्षमता के हिसाब से डेढ़ गुणा ज्यादा थे।

कई बसों को इम्पाउंड कर दिया गया

यहां करीब तीन बसें कंडम हो चुकी थी लेकिन उसे रूट पर चलाया जा रहा था। कुछ और बसों के भी फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिले। इसके बाद विभाग की टीम ने नरवाना और उचाना में भी चेकिंग अभियान चलाया, यहां भी कुछ बसों में कमी पाई गई। जिसके बाद उन्हें इम्पाउंड कर दिया गया। मोटरव्हीकल असिस्टेंट संजीव कौशिक ने बताया कि एक सप्ताह तक लगातार यह अभियान चलेगा और इस दौरान जिले के सभी वाहनों को चेक किया जाएगा।

महेंद्रगढ़ स्कूल बस दुर्घटना में 6 छात्रों की मौत, 15 घायल

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना गांव के पास 11 अप्रैल की सुबह एक स्कूल बस दुर्घटना में 6 स्कूली छात्रों की मौत हो गई। जबकि, 15 घायल हैं। सूत्रों ने बताया, कि बस जीआरएल स्कूल के छात्रों को उनके घरों से लेकर जा रही थी, तभी सड़क पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस पलट गई।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...