back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: स्विगी डिलीवरी बॉय का शर्मनाक कारनामा, गमछे में लपेटकर ले गया नाइकी के जूते

Viral Video: यह घटना 9 अप्रैल 2024 को गुरुग्राम की है जहां स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी मैन एक फ्लैट में डिलीवर करने गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज का समय ऑनलाइन का बनता जा रहा है। हम सभी किसी न किसी चीज के लिए ऑनलाइन आर्डर तो जरूर करते हैं। हम सबने ने इस सुविधा के लिए कभी न कभी छोटी या बड़ी परेशानी का सामना जरूर किया होगा। इसको लेकर ऑनलाइन फ्रॉड, डिलीवरी के समय गड़बड़ी आदि तरह की समस्या भी सामने आती रहती है। ऐसी ही कुछ घटना एक व्यक्ति के साथ हुई है। जो उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

यह घटना 9 अप्रैल 2024 को गुरुग्राम की है

यह घटना 9 अप्रैल 2024 को गुरुग्राम की है जहां स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी मैन एक फ्लैट में डिलीवर करने गया था। जैसे ही वह फ्लैट में डिलीवरी करने के लिए फ्लैट के बाहर खड़े होकर बेल बजाता है। उसकी नजर नीचे पड़े जूतों पर पड़ती है। वह जूतों को दरवाजा खुलने तक देखता रहता है। थोड़ी ही देर में महिला दरवाजा खोलती है और अपना आर्डर ले लेती है। महिला आर्डर लेने के बाद दरवाजा बंद कर देती है। लेकिन डिलीवरी मैन वहीं खड़ा रहता है। वह अपने सिर पर लपेटे हुए गमछे को निकालकर उससे अपना मुंह पोछता हुआ नजर आता है। उसके बाद वह सीढ़िया से थोड़ा उतरता है और अपने आस पास देखने लगता है। उसके बाद वह फिर से फ्लैट के पास आता है और नीचे रखे नाइकी के महंगे शूज को अपने गमछे में लपेटकर वहां से चला जाता है।

इसको लेकर स्विगी ने कोई जवाब नहीं दिया था

डिलीवरी मैन की इस हरकत की वीडियो को रोहित नाम के व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में शेयर किया है। रोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा कि स्विगी का डिलीवरी मैन मेरे दोस्त के नाइकी के महंगे जूते लेकर चले गया और स्विगी मुझे उसका कांटेक्ट नंबर शेयर नहीं कर रहा है। रोहित ने एक्स पर स्विगी को की गई शिकायत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसको लेकर स्विगी ने कोई जवाब नहीं दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵