back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: खनौरी बॉर्डर पर 1 किसान की मौत, 2 दिन के लिए किसान आंदोलन स्थगित, विपक्ष ने केंद्र को घेरा

Khanauri/Shambhu Border: खरौनी बॉर्डर पर 1 किसान की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई है। इस हादसे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान पंजाब के संगरुर जिले के खरौनी बॉर्डर पर बुधवार को हरियाण पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच भीषण टकराव हुआ। इस दौरान 22 साल के युवक किसान की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। किसान आंदोलन को 2 दिन के लिए टाल दिया गया है।

22 साल के युवक की मौत

किसान आंदोलन में पंजाब के भठिंडा के रहने वाले 22 साल के शुभकरण सिंह की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई है। बुधवार शाम 3 घायलों को राजिन्द्र हॉस्पिटल, पटियाला में भर्ती कराया गया। जिसमें से 1 युवक की मौत हो गई है। किसान आंदोलन को 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भगवंत मान ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को इस हादसे का दुख जताया और कहा- अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने इस हादसे का हरियाणा पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। उनके इस बयान पर हरियाणा पुलिस ने फौरन जवाब देते हुए कहा- हमें युवक की मौत का दुख है, हरियाणा पुलिस ने आंस गैस के गोले और बुलेट दागे थे। युवक की मौत भीड़ में सिर पर चोट लगने से हुई है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

यह मामला अब राजनीतिक हो चला है, किसान आंदोलन अब न केवल आंदोलन है अब यह राजनीतिक हो चला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘X’ पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा- खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की फायरिंग में मौत की खबर हृदयविदारक है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पिछली बार 700 से अधिक किसानों का बलिदान लेकर ही माना था मोदी का अहंकार, अब वो फिर से उनकी जान का दुश्मन बन गया है। मित्र मीडिया के पीछे छिपी भाजपा से एक दिन इतिहास ‘किसानों की हत्या’ का हिसाब ज़रूर मांगेगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड्डा का बयान

‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसानों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने खनौरी-शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट दागे गए। किसानों MSP की मांग पर अड़े हुए हैं अबतक हुई केंद्र सरकार के साथ 4 बैठकें बेनतीजा रही। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड्डा ने बुधवार को किसानों को बातचीत करके समस्या का समाधान निकालने का निमंत्रण भेजा। उन्होंने किसानों से शांति की अपील की।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵