back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत अंबानी की घड़ी देख अपने को रोक नहीं पाई मार्क जुकरबर्ग की पत्नी, तारीफ करते हुए पूछा ये सवाल?

Anant Ambani-Radhika Merchant News: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की चर्चाएं पूरी दुनिया में हैं। उनके इस सेलिब्रेशन में दुनिया के बड़े से बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की चर्चाएं पूरी दुनिया में हैं। उनके इस सेलिब्रेशन में दुनिया के बड़े से बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए हैं। इस आयोजन को कवर करने के लिए गुजरात के जामनगर में मीडिया का तांता लगा हुआ है। इसी बीच अनंत अंबानी की लग्जरी घड़ी भी सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रही है और इसके वायरल होने का कारण हैं मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्‍नी प्रिसिला चान।

बता दें कि इस घड़ी की कीमत 15 करोड़ के करीब है

दरअसल मार्क जुकरबर्ग की पत्नी का ध्यान अनंत अंबानी की कलाई में पहनी एक लग्जरी घड़ी पर जाती है। जिसके बारे में वह अनंत से पूछती नजर आती हैं। वह अनंत से पूछती है कि यह घड़ी किसने बनाई है। जिसका जवाब देते हुए अनंत कहते हैं रिचर्ड मिल। तभी मार्क जुकरबर्ग कहते हैं कि रिचर्ड काफी शानदार घड़ी बनाते हैं। इसी बीच मार्क जुकरबर्ग की पत्नी अनंत से कहती हैं कि यह घड़ी आपको काफी कूल लग रही है। बता दें कि इस घड़ी की कीमत 15 करोड़ के करीब है।

मेहमानो की हर पसंद का ध्यान रखा गया है

अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी को स्पेशल बनाने के लिए 1000 करोड़ रूपए से अधिक खर्च किया है। मेहमाननवाजी में किसी तरह की भी कमी नहीं छोड़ी गयी है। मेहमानो की हर पसंद का ध्यान रखा गया है। वहीं मेहमानों के मनोरंजन का भी भरपूर ध्यान रखा गया है। अंबानी परिवार ने हॉलीवुड सिंगर रिहाना को भी परफॉर्म करने के लिए जामनगर बुलाया था। जिसमे उन्होंने बहुत ही शानदार परफॉर्म किया है। रिहाना जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करने के लिए भारी रकम ले रही हैं। वैसे, अमाउंट सीक्रेट है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना एक इवेंट के लिए 12 करोड़ रुपए ($1.5 मिलियन) से 66 करोड़ रुपए ($12 मिलियन) के बीच फीस वसूलती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दुनिया के अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर, जेफ बेजोस को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा ये शख्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। अरबपतियों के बीच की दौड़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसी प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...