back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UCC in Gujarat: गुजरात में लागू होगा UCC, सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कमेटी का किया ऐलान

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने आज बड़ा ऐलान किया है। जिसमे कहा कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू किया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)लागू होगा। गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दी है और 5 सदस्यी कमेटी का गठन किया है। ये कमिटी 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का कहना है समान नागरिक संहिता (UCC) का मसौदा तैयार करने और कानून बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का किया गया है। समिति 45 दिनों में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी।

CM पटेल ने क्या कहा

प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम पटेल ने कहा, ‘हम संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने देश में नागरिकों के समान हक के लिए कॉमन सिविल कोड पर अमल करने का फैसला लिया है। भाजपा ने ‘आर्टिकल 370’ हो या ‘वन नेशन, वन इलेक्शन, ट्रिपल तलाक ,कानून जैसे वादों को पूरा किया है और इसी सिलसिले में आज गुजरात सरकार ने कॉमन सिविल कोड के लिए एक समिति का गठन किया है।

उत्तराखंड में पहले ही लागू हो चुका है UCC

गुजरात से पहले उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य बन चुका है, जहां 27 जनवरी 2024 को UCC लागू किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UCC पोर्टल और इसके नियमों को लॉन्च करते हुए कहा था कि यह कदम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि है। हालांकि, उत्तराखंड में अनुसूचित जनजातियों (Scheduled Tribes) को UCC के कुछ प्रावधानों से छूट दी गई है।

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)?

UCC का मतलब है कि देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू करना, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति, या समुदाय से हों। उनके लिए एक ही कानून होगा। अगर किसी राज्य में UCC लागू होता है।तो इन सभी मामलों में एक ही कानून लागू होगा। खास बात यह है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...