back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: पेंट फैक्टरी के अग्नि पीड़ितों को अरविंद केजरीवाल का साथ, CM ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार शाम जिस पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना हुई थी, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को वहां का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार शाम जिस पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना हुई थी, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को वहां का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नुकसान की भरपाई के लिए पॉलिसी के अनुसार आकलन किया जाएगा।

लोगों की जान बचाने वाला जख्मी एक पुलिसकर्मी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है

जानकारी के मुताबिक अब भी कई लोग लापता हैं, जिनका परिवार घटनास्थल और पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा है। इसलिए कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। यह भी सामने आया है कि इस अवैध फैक्टरी की लोग पहले भी शिकायत कर चुके थे। लोगों की जान बचाने वाला जख्मी एक पुलिसकर्मी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के दौरान धुंए का गुबार कई किलोमीटर तक देखा गया। आग की चपेट में पास ही स्थित नशामुक्ति केंद्र और आसपास की दुकानों सहित कई वाहन भी आ गए। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग ने काफी देर तक कूलिंग का काम किया और सर्च ऑपरेशन भी चलाया, जिसके बाद लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ा।

आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया

उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम करीब पांच अलीपुर में स्थित पेंट की फैक्टरी (जिसे गोदाम के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था) में भीषण आग लग गई थी। आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पहले इसकी चपेट में आने से छह लोगों की मौत की बात सामने आई थी, जिसकी संख्या बाद में बढ़कर 11 हो गई।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला कई बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵