back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यासीन मलिक की पार्टी पर बढ़ा 5 साल का प्रतिबंध, अमित शाह का इन गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए सख्त चेतावनी

Yasin Malik: नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। सरकार ने इसकी घोषणा शनिवार को करते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट 5 साल के लिए एक गैरकानूनी संगठन रहेगा। देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संगठन को आतंक और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाला बताया है।

2019 में गृह मंत्रालय ने इस कानून के तहत यासीन के संगठन पर लगाया था प्रतिबंध

शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वर्ष 2019 में गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत यासीन मालिक के संगठन पर बैन लगाया था।

आखिर कौन है ये यासीन मलिक

यासीन मलिक जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के मुखिया हैं। उन्हें एक ट्रायल कोर्ट ने 24 मई, 2022 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मलिक पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत अलग अलग अपराधों में दोषी ठहराया था। यासीन मलिक के अपराधों को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस साल के शुरुआत में ही हाई कोर्ट में एक अपील दायर की थी, जिसमे यासीन की आजीवन कारावास की सजा को बढाकर मृत्युदंड करने की मांग की थी।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जाने चाहिए

आतंकवाद की गतिविधियों से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने यासीन मलिक के संगठन पर प्रतिबंध लगाकर बहुत बढ़िया कार्य किया है। इस तरह के अन्य संगठनों का भी पता लगा कर उनपर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आतंकवादियों के कारण कितने ही भोले भाले देश के लोगो ने अपनी जान गवाई है। हमारे फौजी भाइयों ने भी इन आतंकियों के कारण अपनी जान गवाई है। आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जाने चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...