back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, सहयोगी दल उसकी फोटो कॉपियां

Gaurav Bhatia: गौरव भाटिया ने कहा कि मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी है कि वे स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं।

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्टाचार की जननी बताया है। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और उसके सभी सहयोगी दल भ्रष्टाचार में उसकी फोटो कॉपी है।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल डीएमके वंशवादी तो हैं ही, भ्रष्टाचारी भी हैं

यहां भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक तरफ देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री प्रतिबद्ध हैं तो दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार के गोंद से जुड़ गए हैं। आईएनडीआई गठबंधन भ्रष्टाचार के तले दबे हुए हैं और उनका काम सनातन को गाली देना, मोदी जी को अपशब्द कहना है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल डीएमके वंशवादी तो हैं ही, भ्रष्टाचारी भी हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई से भारत की जनता बेहद खुश है

गौरव भाटिया ने कहा कि मोदी ने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी है कि वे स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई से भारत की जनता बेहद खुश है। मोदी ने साफ कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। एनडीए इस लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीटें लेकर आएगी। इससे भ्रष्टाचारी आईएनडीआई गठबंधन डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में रैली होने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी भी भाग लेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर है।

तमिलनाडु के लोग उन्हें धोखेबाज कहते हैं

गौरव भाटिया ने डीएमके को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डीएमके का मतलब क्या है? आम आदमी के लिए डीएमके का मतलब डी-धोखाधड़ी, एम-कदाचार और के-क्लेप्टोमैनियाक है। क्लेप्टोमैनियाक का मतलब आदतन अपराधी होता है। वो व्यक्ति जो चोरी करने से, लूटने से अपने आपको रोक नहीं सकता। इसलिए आज मुख्यमंत्री स्टालिन की सरकार भी एक आदतन अपराधी है, जिसे तमिलनाडु के लोगों से चोरी करनी है और यही कारण है कि तमिलनाडु के लोग उन्हें धोखेबाज कहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵