पीएम मोदी का घाटी से बड़ा ऐलान, जम्मू कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव; मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा

PM Modi in Udhampur: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा।
Narendra Modi
Narendra Modiraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को जल्द पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब वह समय दूर नहीं है जब केंद्रशासित प्रदेश( जम्मू कश्मीर) में विधानसभा के चुनाव होंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

हमारे हिस्से का पानी जो रावी नदी से निकलता था, वो पाकिस्तान जा रहा था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाहपुर कंडी डैम को कांग्रेस की सरकार ने 10 साल तक लटकाए रखा। जिसके कारण जम्मू के गांवो सुख गए थे। कांग्रेस की सरकार में हमारे हिस्से का पानी जो रावी नदी से निकलता था, वो पाकिस्तान जा रहा था। जब लोगो को सच्चाई का पता चला तो अब जम्मू-कश्मीर में भ्रम फैलाने का खेल नहीं चल पा रहे है।

उनकी सरकार ने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है

पीएम मोदी ने उधमपुर की जनसभा में कहा कि 10 सालों में उनकी सरकार ने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है और इसपर शिकंजा कसा है। आने वाले 5 सालों में जम्मू-कश्मीर को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है। पीएम मोदी ने कहा की यह प्रदेश पिछले 10 सालों में पूरा बदल गया है। यहां की सबसे बड़ी बात यह है कि जम्मू कश्मीर का मन बदल रहा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को परिवारवादी बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने उधमपुर की जनसभा में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में स्कूल जलाये नहीं जाते हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से मोदी ने अनुच्छेद 370 के मलबे को जमीन में गाड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस को आर्टिकल 370 वापस लाने के लिए चुनौती देते हुए कहा कि इन लोगों ने सत्ता के लिए जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की दीवार बनाई थी। पीएम मोदी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को परिवारवादी बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत सरकार हर चुनौती का सामना करते हुए काम करके दिखाती है। यह चुनाव मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज गरीबो के पास मुफ्त राशन की गांरटी है। आज से 10 साल पहले कश्मीर के गांव में बिजली पानी और सड़क तक नहीं थी। मोदी की गांरटी मतलब गांरटी पूरा होने की गांरटी है। आज आपके आर्शीवाद से मोदी ने गांरटी पूरी कर दी। आज आतंकवाद ,अलगावाद ,सीमा पार से गोलीबारी, पत्थरबाजी इस चुनाव के मुद्दे नहीं हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in