back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कोर्ट का आया फैसला, AAP ने दर्ज की जीत, कुलदीप बने नए मेयर

New Delhi: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोबारा वोट गिनती होने के आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी नेता कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के नए मेयर बने हैं। AAP ने इस फैसले से खुशी की लहर आ गई है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव का फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अध्यक्ष की बेंच ने फैसले में कहा- ‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए विधानसभा में हुए मतदान की फिर से गिनती होगी।’ रिर्टनिंग ऑफिसर ने जिन 8 वोटों को वैध कहा था। उनको भी वैध माना जाएगा।

रिर्टनिंग ऑफिसर को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वोटों की फिर से गिनती होने के बाद उसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने रिर्टनिंग ऑफिसर को फटकार लगाई और कहा कि रिर्टनिंग ऑफिसर ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है।

AAP ने BJP पर लगाया धांधली का आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP के दिल्ली मुख्यालय के बाहर चंडीगढ़ मेयर चुनाव का परिणाम आने के बाद विरोध प्रदर्शन किया था। आम आदमी पार्टी ने BJP पर धांधली का आरोप भी लगाया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने BJP और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। अरविंद केजरीवाल ने कहा- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसे चुनाव में भी BJP धांधली कर रही है। इंडि गठबंधन का हिस्सा होने के नाते चंडीगढ़ मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। कांग्रेस ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी, मगर आम आदमी पार्टी ने मुकदमा लड़ा और सच सामने लेकर आई। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही BJP से बने चंडीगढ़ के मेयर ने नैतिकता में मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...