back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने कृषि बजट के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, कहा- मोदी सरकार जितना कृषि बजट दिखा रही वो छल है

New Delhi: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीते 5 वर्षों में कृषि बजट का 1 लाख करोड़ रुपये केन्द्र सरकार ने खर्च ही नहीं किया गया जबकि इस राशि से किसानों के हित में अनेक कार्य किए जा सकते थे।

नई दिल्ली, हि.स.। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीते 5 वर्षों में कृषि बजट का 1 लाख करोड़ रुपये केन्द्र सरकार ने खर्च ही नहीं किया गया जबकि इस राशि से किसानों के हित में अनेक कार्य किए जा सकते थे। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मोदी सरकार ने 5 साल में कृषि बजट का 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक सरेंडर कर दिया है। यह पैसा किसानों के हित में खर्च ही नहीं किया गया। इस राशि को सिर्फ कागजों में दिखाया गया जबकि कांग्रेस सरकार में किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया था।

1 लाख से अधिक किसानों ने की आत्महत्या

हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में वर्ष 2014-2022 तक 1 लाख से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या इन पैसों से किसानों को राहत देकर उनकी जान नहीं बचाई जा सकती थी? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जितना कृषि बजट दिखाया जा रहा है, वो छल है- क्योंकि खर्च नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही देश के ओवरआल बजट के मुकाबले कृषि बजट में हर साल गिरावट हो रही है।

किसानों को नहीं मिली एमएसपी

हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2013-14 के मुकाबले किसानों पर 2018-19 में 60 फीसदी ज्यादा कर्ज था। इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को भी पूरा किया जा सकता था, जिसे लेकर किसानों ने आंदोलन भी किया था। देश के 80 फीसदी किसानों को गेंहू और 76 फीसदी किसानों को धान पर एमएसपी नहीं मिलती है। इसके मुकाबले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में गेहूं पर एमएसपी 119 फीसदी बढ़ाई गई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...