back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की रणनीति में BJP की आज हुई महाबैठक, पदाधिकारियों को मिला अहम टास्क

Jaipur: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश BJP को दूसरे दिन भी कार्ययोजना पर दिन भर मंथन करेगी। दो चरणों मे शुरू होने वाली इस बैठक में पहले दौर में प्रदेश BJP से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।

जयपुर, हि.स.। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी शनिवार को दूसरे दिन भी कार्ययोजना पर दिन भर मंथन करेगी। दो चरणों मे शुरू होने वाली इस बैठक में पहले दौर में प्रदेश भाजपा से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि दोपहर बाद मोर्चों के पदाधिकारी बैठक का हिस्सा बनेंगे। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक रिसॉर्ट में 5 घंटे से ज्यादा मंथन के बाद चुनाव को लेकर रणनीति बनी। अब उसी रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

अयोध्या राम मंदिर दर्शन पर भी होगी चर्चा

कार्ययोजना के दूसरे दिन दिनभर दो चरणों मे पार्टी मुख्यालय पर बैठक होगी। यह बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें सभी मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अयोध्या राम मंदिर दर्शन और केंद्र सरकार की योजना के जरिए कैसे माहौल खड़ा किया जाए, इसको लेकर संदेश दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल मुख्य रूप से शामिल होंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा

बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को बूथ स्तर तक ले जाने की रणनीति को किस तरह से जिला और मोर्चे के पदाधिकारी आगे लेकर जाएं, इसको लेकर खास चर्चा होनी है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल सके। इसके साथ ही बैठक में आगामी दो महीने चलने वाला अयोध्या श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा को लेकर विशेष निर्देश दिए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए इसको लेकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 20 हजार लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराने की योजना

ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए इसको लेकर जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद भाजपा 27 जनवरी से 27 मार्च तक एक अभियान शुरू कर रही है, जिसमें पूरे देशभर से ढाई करोड़ लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। राजस्थान से भी प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 20 हजार लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराने की योजना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...