back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में की शस्त्र पूजा, सैनिकों के साथ मनाया दशहरा

Defence Minister: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की और सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाया।

नई दिल्ली, (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की और सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने सीमाओं को सुरक्षित रखा है, इसीलिए दुनिया के सामने भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपने देश की सीमा को सुरक्षित नहीं रखा होता, तो यह कद संभव नहीं होता।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों के साथ की शस्त्र पूजा

रक्षा मंत्री हर साल सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाने और शस्त्र पूजा करने के लिए देश की किसी न किसी सीमा पर जाते हैं। उन्होंने पिछले साल चमोली (उत्तराखंड) के औली मिलिट्री स्टेशन में ‘शस्त्र पूजा’ की थी। इसके बाद चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा जाकर सेना और आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के साथ ही सैनिकों के संग दशहरा पर्व मनाया था। इस बार रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश से लगी चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाने के लिए पहुंचे हैं और उनके साथ शस्त्र पूजा भी की है।

सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाया

रक्षा मंत्री सोमवार को ही अरुणाचल प्रदेश की अपनी यात्रा से पहले असम के तेजपुर पहुंचे और बड़ाखाना में शामिल होकर सैनिकों के साथ भोजन किया। सुबह तवांग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की और सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपने सीमाओं को सुरक्षित रखा है और यही कारण है कि दुनिया के सामने भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। सभी विकसित देश इस वास्तविकता को स्वीकार करते हैं कि पिछले 8-9 वर्षों में भारत का कद बढ़ा है।

भारत ने आर्थिक विकास किया है

उन्होंने कहा कि अगर भारत का कद बढ़ा है और भारत ने आर्थिक विकास किया है, तो यह वास्तव में महत्वपूर्ण है। अगर आपने देश की सीमा को सुरक्षित नहीं रखा होता, तो यह कद संभव नहीं होता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जिस कठिन परिस्थिति में आप देश की सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि देशवासियों को आप पर गर्व है। आप अपनी वर्दी का महत्व जानते हैं।

‘अतुल्य भारत’ द्वार

उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के बुम-ला से दूरबीन के जरिये भारतीय पक्ष में ‘अतुल्य भारत’ द्वार और सीमा पार चीनी सीमा कार्मिक बैठक सुविधा (नीली छत वाली झोपड़ियां) देखीं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उन्हें भारत की परिचालन क्षमताओं के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चार साल पहले यहां आया था, इस बार विजयादशमी पर फिर एक बार बहादुर जवानों के बीच रहकर उन्हें इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता था। इसलिए मैं यहां आपके बीच आया हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Raghav Chadha Reaction: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया; देखें वीडियो में क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Raghav Chadha ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵