back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Excise Policy: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को मिल सकती है अंतरिम जमानत, 7 मई को SC सुनाएगा फैसला

New Delhi: दिल्ली आबाकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को विचार करने के लिए कहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने आज ED से कहा कि वह चुनाव के कारण अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत के सवाल पर विचार कर सकते हैं। कोर्ट ने ED के वकील से कहा कि 7 मई को मामले की सुनवाई करते समय इस पहलू पर सोच-विचार करके आएं। कोर्ट ने टिप्पणी की और कहा- कोर्ट जमानत की अनुमति दे सकती है या नहीं भी दे सकता है।

केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का बयान

इस मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के जज संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने दोनों पक्षों को सचेत करते हुए कहा कि वे यह न मानें कि अदालत जमानत दे देगी। इस बात से दोनों पक्षों को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने ED से केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर समाधान निकालने के लिए विचार करने के लिए कहा। कोर्ट ने ED से कहा- “अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी जाती है तो केजरीवाल पर शर्तें लगाई जाएंगी।” अदालत ने ED से यह भी विचार करने को कहा कि “क्या केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पर को ध्यान में रखते हुए किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर करना चाहिए?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल जेल में बंद

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने दिल्ली आबाकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। अब तक उनकी सभी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। वहीं बीजेपी ने उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग उठाई है। जबकि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने जेल में रहकर दिल्ली की सरकार चलाने का फैसला लिया है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। हाल ही में AAP नेता आतिशी ने केंद्र सरकार के इस कदम को अवैध और जनादेश के खिलाफ बताया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵