back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo के अधिकारियों को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, जानें क्या है मामला?

Delhi News: जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने तीनों अधिकारियों को कोर्ट की अनुमति के बिना देश के बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली हाई कोर्ट ने चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार वीवो इंडिया के अंतरिम सीईओ हांग शुकुआन ऊर्फ टेरी समेत तीन आरोपितों को रिहा करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ ईडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए वीवो के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने तीनों अधिकारियों को कोर्ट की अनुमति के बिना देश के बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

कोर्ट ने तीनों अधिकारियों को ED को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया

कोर्ट ने तीनों अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर शुक्रवार और सोमवार को ईडी को रिपोर्ट करेंगे। इसके पहले 2 जनवरी को जस्टिस तुषार राव गडेला की वैकेशन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि तीनों आरोपित रिहा हो चुके हैं, इसलिए उनका पक्ष सुने बिना आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने इस मामले पर अगली सुनवाई 3 जनवरी को रेगुलर बेंच के पास लिस्ट करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद आज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच के पास लिस्ट हुई थी।

चारों आरोपित फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं

पटियाला हाउस कोर्ट ने 30 दिसंबर को तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए रिहा करने का आदेश दिया था। ईडी ने 23 दिसंबर को वीवो इंडिया के अंतरिम सीईओ हांग शुकुआन ऊर्फ टेरी के अलावा सीएफओ हरिंदर दहिया और कंसल्टेंट हेमंत मुंजाल को गिरफ्तार किया था। एडिशनल सेशंस जज किरण गुप्ता ने प्रोडक्शन वारंट जारी करके हरिओम राय, नितिन गर्ग, राजन मलिक और गोंगवेन कुआंग को 19 फरवरी, 2024 को पेश होने का आदेश दिया है। चारों आरोपित फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

वीवो इंडिया ने गलत तरीके से धन हासिल किया

इस मामले में ईडी ने 7 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल करके वीवो के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिओम राय समेत चारों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित बनाया है। ईडी के मुताबिक वीवो इंडिया ने गलत तरीके से धन हासिल किया, जो भारत की आर्थिक संप्रभुता के लिए खतरा है।

रकम भारत में टैक्स से बचने के लिए चीन ट्रांसफर की गई थी

ईडी ने वीवो और उससे जुड़े लोगों पर जुलाई, 2022 में देशभर के 48 स्थानों पर छापा मारा था। ईडी ने वीवो कंपनी से जुड़ी 23 कंपनियों पर भी छापा मारा था। ईडी का दावा है कि छापे के दौरान मनी लांड्रिंग के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में कई चीनी नागरिक और भारतीय कंपनियां शामिल हैं। करीब 62,476 करोड़ रुपये की रकम वीवो ने गैरकानूनी रूप से चीन ट्रांसफर की थी। ये रकम भारत में टैक्स से बचने के लिए चीन ट्रांसफर की गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵