back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल की अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Arvind Kejriwal: ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली हाई कोर्ट आबकारी नीति घोटाले के माध्यम से धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका में आज फैसला सुनाएगा। हाई कोर्ट की वेबसाइट में अपलोड किये गए वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा 9 अप्रैल को दोपहर 02:30 बजे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अपना आदेश देगी। केजरीवाल ने गिरफ्तारी वाली याचिका के अलावा ईडी के द्वारा उन्हें हिरासत में लेने को भी चुनौती दी है। आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ईडी की हिरासत के बाद ही केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसमे पूछताछ के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में भेज दिया गया।

कानून उनके और आम नागरिक दोनों के लिए बराबर है

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने तो केंद्रीय जांच एजेंसी की अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के समय पर ही सवाल उठा डाला है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने इसे निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर के साथ ही संविधान में दिए गए अधिकार के खिलाफ बताया है। ईडी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का चुनाव के आधार पर गिरफ्तारी से छूट मांगना ठीक नहीं है। क्यूंकि कानून उनके और आम नागरिक दोनों के लिए बराबर है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था

ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। दरअसल शराब की आबकारी नीति को तैयार करने और उसको लागू करने के दौरान इससे धन शोधन के आरोप दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र पर लगे हैं। इसी मामले पर इन सब पर मुकदमा चल रहा है। अरविंद केजरीवाल की ईडी में हिरासत की अवधि खत्म होने पर उन्हें निचली अदालत में पेश करने के बाद जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। इन लोगों पर कार्रवाई वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को तैयार करने और उसको लागू करने में शामिल भ्रष्टाचार के आरोप के कारण हुई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...