back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cash For Query: महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, 4 जनवरी को दिल्ली हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

New Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को करने का आदेश दिया।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि संसद से निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें 3 जनवरी को सुनवाई होनी है। ऐसे में अगर हाई कोर्ट कोई आदेश देता है तो इसका सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर सीधा असर होगा। इसलिए कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को करने का आदेश दिया।

महुआ मोइत्रा ने क्या मांग की?

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा की याचिका पर 3 जनवरी को सुनवाई तय की है। उसके बाद हाई कोर्ट ने 4 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय कर दी। महुआ मोइत्रा ने सरकारी बंगला खाली करने वाले केंद्रीय संपदा निदेशालय के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। संपदा निदेशालय ने महुआ मोइत्रा को 7 जनवरी तक सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया है। महुआ मोइत्रा ने मांग की है कि उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने तक सरकारी बंगले में रहने दिया जाए।

लोकसभा ने महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी

दरअसल, 8 दिसंबर को लोकसभा ने महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी थी। संसद की एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप को सही मानते हुए संसद सदस्यता खत्म करने की अनुशंसा की थी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था। मोइत्रा पर आरोप था कि उन्होंने एक कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडानी के बारे में सवाल पूछे थे और अपना लॉग-इन पासवर्ड भी हीरानंदानी से साझा किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵