back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : पंचायत राज संशोधन अध्यादेश को राज्यपाल ने दी मंजूरी

पटना, 03 जून (हि.स.)। बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में बदलाव के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लाये गये अध्यादेश को राज्यपाल फागू चौहान ने मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधि विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। 15 जून को निर्वाचित पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 16 जून से बिहार में ग्राम पंचायतों से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद का काम नये तरीके से किया जायेगा, लेकिन शक्तियां मुखिया से लेकर प्रखंड प्रमुख और जिला परिषद अध्यक्ष के हाथों में पहले जैसा ही रहेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में बदलाव के लिए मंगलवार को ही कैबिनेट से बिहार पंचायत राज संशोधन अध्यादेश पास किया था। इसके बाद नियमानुसार अध्यादेश को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया था। राज्यपाल ने उसे मंजूरी दे दी। इसके बाद राज्य सरकार ने बुधवार को नये संशोधन अध्यादेश की अधिसूचना जारी कर दी। अध्यादेश में कहा गया है कि जब कभी भी बिहार में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो पायेंगे तो इसी व्यवस्था के तहत पंचायती राज संस्थाओं का काम चलेगा। बता दें कि 15 जून को पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव कराने में सरकार असमर्थ है। इसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा/वीरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵