back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update Today: पहाड़ों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड, प्रदूषण से मामूली राहत

दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से AQI में मामूली सुधार है मगर AQI अभी भी खराब श्रेणी में दर्ज हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पहाड़ों में बर्फबारी और दिल्ली में कल रात हुई हलकी बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में इस बारिश ने मौसम को अचानक बदल दिया है। दिल्ली, गाजियाबाद, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद अब ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 10 दिसंबर से दिल्ली-NCR में शीतलहर आ सकती है।

AQI में थोड़ा सुधार, फिर भी खराब

बारिश के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता थोड़ी बेहतर हुई है लेकिन AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अब भी खराब श्रेणी में है। रविवार सुबह AQI 249 था जबकि पहले यह 302 था। इसका मतलब है कि प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है लेकिन हवा अब भी खराब है। नवंबर में दिल्ली का AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10 से 14 दिसंबर के बीच दिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर आ सकती है। इस दौरान कड़ाके की ठंड और कोहरा भी होगा। हिमालय में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड और बढ़ सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। शिमला, मनाली, कुफरी और लाहुल स्पीति जैसे इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई है। इससे किसानों और होटल मालिकों को फायदा हुआ है। चमोली और उत्तरकाशी जैसे स्थानों में भी बर्फबारी हुई है।

दिल्ली का सबसे ठंडा दिन

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम में बदलाव का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई है। अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश और घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...