back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की याचिका को लेकर ED ने दाखिल किया हलफनामा, बताया घोटाले के दौरान 173 फोन नष्ट किए

Arvind Kejriwal: इस मामले में ईडी ने हलफनामा दाखिल करके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका का विरोध किया है और अपना पक्ष रखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 24 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति घोटाला केस में उनकी ईडी द्वारा गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश में वैध ठहराने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में ईडी ने हलफनामा दाखिल करके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका का विरोध किया है और अपना पक्ष रखा है।

लेकिन उन्होंने हमारा जांच में सहयोग नहीं किया

ईडी ने अपने हलफनामे में बताया है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया था। जिसके बाद ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने बताया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को 9 बार समन भेजकर ईडी में पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने हमारा जांच में सहयोग नहीं किया।

173 मोबाइल फोन को बदला गया या पूरी तरह नष्ट कर दिया गया

ईडी ने अपना पक्ष रखते हुए अपने हलफनामे में यह भी जानकारी दी कि दिल्ली शराब घोटाला के समय 36 व्यक्तियों द्वारा लगभग 173 मोबाइल फोन को बदला गया या पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। ईडी ने अपना पक्ष रखते हुए हलफनामे में दावा किया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले के सबूतों के साथ छेड़छाड़ के बाद ही गिरफ्तार किया गया था।

ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों को गलत बताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी पर आरोप लगाए थे कि ईडी ने उन्हें चुनाव के समय गिरफ्तार करके चुनाव प्रचार करने से रोकने का कार्य किया है। जो कि निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा के खिलाफ है। ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों को गलत बताया है। जांच एजेंसी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति चाहे कितने भी बड़े पद पर बैठा हो, अगर उस व्यक्ति के खिलाफ ठोस सबूत मिलते हैं तो उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सकता है। ईडी का कहना है कि अगर सीएम अरविंद केजरीवाल के आरोपों को सही मानकर यह गिरफ्तारी नहीं की जाती तो अपराध में शामिल अन्य राजनेताओं को गिरफ्तारी से छूट मिल जाएगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵