back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Summit 2023: मोदी- बाइडेन मुलाकात, वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर रहा जोर

G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार रात को जी-20 शिखर वार्ता में शामिल होने आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपने आवास पर मुलाकात की। राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत की प्रशंसा की।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार रात को जी-20 शिखर वार्ता में शामिल होने आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपने आवास पर मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के वक्तव्य के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन के दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। यह साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, रणनीतिक साझेदारी और मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित है।

दोनों नेताओं सहयोग में निरंतर गति का स्वागत किया

दोनों नेताओं ने जून, 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के भविष्यवादी और व्यापक परिणामों को लागू करने में प्रगति की सराहना की, जिसमें महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी से जुड़ी पहल (आईसीईटी) में भारत-अमेरिका सहयोग भी शामिल है। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसंधान, नवाचार, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग में निरंतर गति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति बाइडेन ने दी चंद्रयान-3 की सफलती की बधाई

राष्ट्रपति बाइडेन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग पर प्रधानमंत्री और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई दी और अंतरिक्ष में दोनों देशों के बीच गहरे सहयोग पर प्रकाश डाला। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वे इस बात पर सहमत हुए कि भारत-अमेरिका साझेदारी न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए बल्कि वैश्विक भलाई के लिए भी फायदेमंद है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की सफलता सुनिश्चित करने में अमेरिका से प्राप्त लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

G20 में मोदी का विश्व संदेश, पुराने विकास मॉडल पर उठाए सवाल, ग्लोबल साउथ के लिए दिए 3 महा-प्रस्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वैश्विक विकास की दिशा बदलने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...