back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: बंगाल के हालात से भी रूबरू हो विपक्षी सांसदों का दलः अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur On Opposition: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मणिपुर में विपक्षी दलों के सांसदों के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या सांसदों का यह दल पश्चिम बंगाल भी जाएगा?

नई दिल्ली, हि.स। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मणिपुर में विपक्षी दलों के सांसदों के दौरे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के हालात भी खराब हैं तो क्या सांसदों का यह दल पश्चिम बंगाल भी जाएगा? उन्हें पश्चिम बंगाल के हालात से भी रूबरू होना चाहिए।

बंगाल में लोकतंत्र लाचार- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र लाचार है, मानवता शर्मसार है। ममता दीदी की शह से आज बंगाल में अपराधियों, गुंडों, दंगाइयों का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, जनता त्रस्त है। ममता राज में तृणमूल कांग्रेस अपराधियों को संरक्षण दे रही है, उनको पाल पोस रही है।

बंगाल में मणिपुर से कई गुना ज्यादा घटनाएं हुई- ठाकुर

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के नेताओं पर हमले हो रहे हैं। क्या वे अपने कार्यकर्ताओं को यू हीं मरने देंगे। पश्चिम बंगाल में मणिपुर से कई गुना ज्यादा घटनाएं हुई है। मणिपुर गए विपक्षी सासंदों का दल पश्चिम बंगाल भी जाएगा क्या? उन्हें पश्चिम बंगाल के हालत भी देखने चाहिए।

ममता सरकार हर मोर्चे पर विफल- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि ममता सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बंगाल की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछली बार की तुलना में इस बार दोगुनी सीटें जनता ने भाजपा को दी है। भाजपा ने इस बार 11 हजार से ज्यादा सीटें जीती हैं। पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थी और इस बार 35 जीतेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...