back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी भावुक चिट्ठी, केजरीवाल और तानाशाही पर बहुत कुछ कह गए

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया ने चिट्ठी के माध्यम से कहा कि जल्द ही मिलेंगे, उनका यहां मिलने का मतलब जल्द ही जेल से रिहा होने से संबंधित है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की है। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से कहा कि उन्हें(मनीष सिसोदिया) खुशी है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राजधानी में शिक्षा क्रांति आई। मनीष सिसोदिया ने यह पत्र अपने विधानसभा के लोगो को लिखा है।

मुझे पिछले एक साल से आप सब लोगो की बहुत याद आयी

मनीष सिसोदिया ने चिट्ठी के माध्यम से कहा कि जल्द ही मिलेंगे, उनका यहां मिलने का मतलब जल्द ही जेल से रिहा होने से संबंधित है। सिसोदिया ने चिठ्ठी में शिक्षा क्रांति जिंदाबाद लिखते हुए सबको मेरा प्यार(लव यू ऑल) लिखा। उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे पिछले एक साल से आप सब लोगो की बहुत याद आयी। आप सबने मिलकर बहुत ईमानदारी से काम किया है। जिस तरह से देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी गयी थी। ठीक उसी तरह हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस तरह से अंग्रेजो की मनमानी के बाद भी भारत की आजादी का सपना सच हुआ। ठीक उसी तरह देश में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी।

देश को विकसित करने के लिए अच्छी शिक्षा और स्कूल होना जरुरी है

जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अंग्रेजो का उदहारण देते हुए कहा कि वे भी सत्ता का दुरुपयोग करके लोगो को जेल में डाल देते थे। अंग्रेजो ने गांधी को भी जेल में डाल दिया था। उन्होंने नेल्सन मंडेला को भी जेल में बंद कर दिया था। दोनों ही नेता मेरे प्रेणना हैं। मनीष सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा कि देश को विकसित करने के लिए अच्छी शिक्षा और स्कूल होना जरुरी है। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब की शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर उन्हें शांति मिलती है और दिल को सुकून मिलता है। सिसोसिया ने अपने विधानसभा के लोगो को लिखा कि जेल में रहकर मेरा आप सब के लिए प्यार बढ़ा है। आप सबने मेरी पत्नी का ध्यान रखा। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से कहा कि उनकी पत्नी सीमा आम आदमी पार्टी के लोगो की बात करते हुए भावुक हो जाती है। उनके यहां कहने का मतलब है कि उनकी पार्टी के लोगो ने इस मुश्किल घड़ी में उनका जो साथ दिया है, उसके लिए उनकी पत्नी भावुक हो जाती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...