IPL 2024 : ऋषभ पंत की गलती से हारी दिल्ली कैपिटल्स! 85 रन बनाने वाले सुनील नरेन सिर्फ 24 रनों पर थे आउट

Rishabh Pant: आईपीएल मुकाबले में बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत विकेटकीपिंग में बड़ी भूल कर बैठे। उन्होंने अपनी गलती भी मानी, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटिल्स की टीम।
दिल्ली कैपिटिल्स की टीम। @DelhiCapitals एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों 106 रनों से हार मिली। मैच में एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई, वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने भी बड़ी गलती कर दी। उस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

ईशांत की गेंद पर आउट थे सुनील

दरअसल, केकेआर ने 272 रनों का स्कोर बनाया। टीम से सुनील नरेन ने 85 रनों की पारी खेल दी। इसमें 7 शानदार छक्के भी शामिल हैं, लेकिन सुनील सिर्फ 24 रनों पर आउट थे। दरअसल, जब ईशांत शर्मा चौथा ओवर डाल रहे थे, तब नरेन 24 रन बनाकर खेल रहे थे। ईशांत की गेंद नरेन के बल्ले से हल्की-सी लगकर पंत के हाथों में गई, लेकिन पंत को पता नहीं चला।

ईशान या किसी ने भी नहीं की अपील

वैसे, ईशांत को बल्ला लगने का अहसास हुआ, लेकिन किसी ने अपील नहीं की थी। अगर, पंत डीआरएस ले लेते तो नरेन 24 रनों पर ही पवेलियन लौट जाते। इसे लेकर मिचेल मार्श ने पंत को डीआरएस लेने के लिए कहा था, लेकिन जब तक पंत समझते समय समाप्त हो गया था। इसके बाद रिप्ले में दिखाया गया कि गेंद नरेन के बल्ले से लगी थी।

पंत ने दूसरा मौका भी गंवाया

पंत के पास दूसरा मौका श्रेयस अय्यर के खिलाफ भी आया था। पंत ने तब भी डीआरएस नहीं लिया। इस तरह केकेआर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गई। हालांकि पंत ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन लक्ष्य हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके।

पंत ने मानी अपनी गलती

मैच खत्म होने पर पंत ने गलती पर कहा कि मैदान में काफी शोर था। स्क्रीन के साथ भी कुछ समस्या थी, जिस कारण वह डीआरएस का समय भी नहीं देख पाए थे। कप्तान ने कहा कि कुछ चीजें होती हैं, जिन पर आप नियंत्रण नहीं कर सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in