back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maratha Reservation: मुंबई पुलिस ने मनोज जारांगे की आजाद मैदान में होने वाली भूख हड़ताल को नहीं दी अनुमति

New Delhi: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण जोर पकड़ रहा है। मनोज जारांगे ने मुंबई के आजाद मैदान में 1 लाख समर्थकों के साथ आमरण भूख हड़ताल की घोषणा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गणतंत्र दिवस के दिन जहां एक ओर देश में देश भक्ति का माहौल में लीन होंगे तो वहीं मुंबई में मराठी क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष और समाज सेवक मनोज जारांगे मुंबई के आजाद मैदान में आमरण भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस बात की सूचना उन्होंने मुंंबई पुलिस को पत्र लिखकर दी। मुंबई पुलिस ने इस बात पर चिंता जताई है। क्योंकि आजाद मैदान में 5-6 हजार लोगों के रहने की क्षमता है। मनोज जारांगे के नेतृत्व में 1 लाख से अधिक लोगों के आने की आशंका है।

मुंंबई पुलिस के लिए यह एक बहुत बड़ी समस्या

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है प्रतिदिन यहां लाखों की संख्या में लोग अपने काम के चलते आवाजाही करते हैं। ऐसे में अगर इतनी भारी संख्या में लोग प्रदर्शन पर बैठेंगे तो शहर में ट्रैफिक कंट्रोल करना असंभव हो जाएगा। आजाद मैदान मुंबई में सबसे अधिक आबादी वाले इलाके में आता है जो कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के पास है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पुरी दुनिया का सबसे अधिक व्यस्त रेलवे स्टेशन है। ऐसे में मुंंबई पुलिस के लिए यह एक बहुत बड़ी समस्या है। मुंबई पुलिस ने मनोज जारांगे को इंटरनेशनल कोर्पोरेट ग्राउंड सेक्टर 29 खारगर, नवी मुंबई में अनशन करने की अनुमति दी है। लेकिन मनोज जारांगे और उनके समर्थक इस बात से सहमत नहीं हुए हैं।

मनोज जारांगे ने भूख हड़ताल की घोषणा की

मनोज जारांगे ने आमरण भूख हड़ताल की घोषणा की है उन्होंने कहा है जब तक उनकी आरक्षण की मांग पूरी नहीं होगी। तब तक वह भूख हड़ताल से नहीं हटेंगे। एकनाथ शिंदे की सरकार ने मनोज जारांगे की मांग मराठा समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने के लिए तैयार है। साथ ही 33% कोटा देने के लिए भी तैयार है। शिंदे सरकार ने मनोज जारांगे को इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह उनकी सभी मांगे पूरी करेंगे और इस पर अभी सर्वे चल रहा है।

इससे पहले सीएम और डिप्टी सीएम कर चुके हैं मनोज जारांगे से मुलाकात

नवंबर 2023 में महाराष्ट्र के कई इलाकों में मनोज जारांगे और उनके समर्थको की पुलिस के साथ झड़प हुई थी। जिसमें सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ था। उस समय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज जारांगे से मुलाकात कर उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। साथ ही प्रदेश में दंगे बंद करने की अपील की थी।

मुंबई पुलिस को इस बात की आशंका है कि इतनी संख्या में भीड़ अगर मुंबई शहर पहुंची और प्रदर्शनकारी अगर हिंसक हो गए तो इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG संकट से देश बेहाल: फैक्ट्रियों पर ताले, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा मजदूरों का सैलाब, राजस्थान-मुंबई-सूरत में एक जैसे हालात

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है। एलपीजी रसोई गैस की कमी...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵