back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेडिकल बोर्ड ने जारी किया केजरीवाल का हेल्थ अपडेट, कहा- स्वस्थ हैं, इंसुलिन लेते रहें

Arvind Kejriwal: कोर्ट के आदेश के अनुसार पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के एक कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल जांच की गई है। कोर्ट के आदेश के अनुसार पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाया गया। जिन्होंने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दो यूनिट इंसुलिन लेते रहने की सलाह दी है।

एक हफ्ते के बाद उनके स्वास्थ्य की दोबारा से समीक्षा की जाएगी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल स्वस्थ हैं। मेडिकल बोर्ड ने उनकी पहले से चल रही दवाओं में कोई फेरबदल नहीं किया है। केजरीवाल को चल रही दवाओं को समय से लेने के लिए कहा गया है। मेडिकल बोर्ड में दिल्ली एम्स के पांच डॉक्टर शामिल थे। जिन्होंने आधे घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अरविन्द केजरीवाल के स्वास्थ्य की समीक्षा की। इसमें मेडिकल टीम के साथ साथ तिहाड़ जेल के दो डॉक्टर भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार एक हफ्ते के बाद उनके स्वास्थ्य की दोबारा से समीक्षा की जाएगी।

तिहाड़ जेल के अघिकारियों को मेडिकल बोर्ड बनाने के निर्देश दिए थे

दरअसल अरविंद केजरीवाल की पिछले हफ्ते दिल्ली की एक कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने डॉक्टर से दैनिक परामर्श लेने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तिहाड़ जेल के अघिकारियों को मेडिकल बोर्ड बनाने के निर्देश दिए थे। जिसमे एम्स के डॉक्टरों को भी शामिल करने के लिए कहा था। जो यह तय कर सके कि दिल्ली के सीएम को इंसुलिन की जरुरत है कि नहीं। बताना चाहेंगे कि केजरीवाल टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं।

ताकि सीएम मेडिकल बेल के आधार पर जेल से बाहर आ सके

बताना चाहेंगे कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को घर का खाना खाने की अनुमति दे रखी थी। साथ ही कोर्ट ने डाइट चार्ट का पालन करने के लिए कहा था। लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी(ईडी) ने दिल्ली के सीएम पर आरोप लगाया था कि वह अपनी डाइट में आलू पुरी, मिठाई, आम आदि मीठी चीजों का सेवन कर अपना शुगर लेवल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि सीएम मेडिकल बेल के आधार पर जेल से बाहर आ सके।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵