back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Navy: नौसेना ने दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत की ‘मेगा डील’ के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव

INS Vikrant: भारतीय नौसेना ने आखिरकार अपने दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएसी-2 की ‘मेगा डील’ को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने आखिरकार अपने दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएसी-2 की ‘मेगा डील’ को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया है। देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’ नौसेना में शामिल किये जाने के बाद से ही नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ‘मेक इन इंडिया’ के तहत इस दूसरे विमानवाहक पोत की जरूरत बता रहे थे। इस विशाल युद्धपोत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में किया जाएगा और इससे केरल में रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेंगे।

सेना में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देते हुए भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित किए जाने वाले दूसरे विमान वाहक पोत के लिए सरकार के पास आधिकारिक तौर पर प्रस्ताव भेज दिया है। रक्षा मंत्रालय को जहाज के निर्माण और अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव मिल गया है। इस दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत को ‘आईएसी-2’ के नाम से जाना जाएगा। रक्षा मंत्रालय में जल्द ही रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ कार्यक्रम के तहत नौसेना के इस प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद जताई गई है। सरकार से आईएसी-2 की मंजूरी मिलने के बाद यह कार्यक्रम केरल में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के माध्यम से कई हजार प्रत्यक्ष और कई गुना अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 02 सितम्बर को भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’ राष्ट्र को सौंपा था, जिसे अब समुद्री जंग के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। एडमिरल आर हरि कुमार ने हाल ही में कहा था कि आईएनएस विक्रांत को इसी साल नवंबर तक पूरी तरह से चालू करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। भारत के लिए इस तरह के तीन विमानवाहक पोतों की जरूरत बताई जा रही है, ताकि भारतीय नौसेना इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तैनात सभी नौसेनाओं के साथ तालमेल बनाए रखे।

भारतीय नौसेना को आईएनएस विक्रांत के लिए 26 नए राफेल लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रही है। हाल ही में भारतीय नौसेना का मिग-29के फाइटर जेट पहली बार रात में आईएनएस विक्रांत पर उतरा, जो साल के अंत तक युद्धपोत के अपने एयर विंग के साथ पूरी तरह से चालू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा था कि विक्रांत का संचालन शुरू होने के बाद ही 2023 में नए विमानवाहक पोत पर निर्णय लिया जाएगा। इसी के मद्देनजर नौसेना ने आखिरकार अपने दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘आईएसी-2’ की मेगा डील को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Reservation Bill: आ गई तारीख! महिला आरक्षण बिल इस दिन लाएगी सरकार; ऐसे होगा पास, जानिए क्या है महिला आरक्षण बिल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी अब तेज होती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस अहम...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵