back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather: एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर यात्री बेहाल, देरी से चल रहीं 120 उड़ानें, 53 रद्द; ट्रेनें भी घंटों लेट

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट ने घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में देरी की सूचना दी है।

नई दिल्ली, हि.स.। समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट ने घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में देरी की सूचना दी है। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 21 घरेलू आगमन, 16 घरेलू प्रस्थान, 13 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और तीन अंतरराष्ट्रीय आगमन सहित कुल 53 उड़ानें कोहरे और अन्य परिचालन कारणों से दिल्ली हवाई अड्डे से रद्द कर दी गई हैं।

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। इस बीच कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल जारी रही। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सुबह घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के अमृतसर में शीतलहर के बीच घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अमृतसर में आज न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में कोहरा छाया रहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह 7 बजे की नवीनतम सेटेलाइट तस्वीर जारी की है। विभाग ने कहा कि आधी रात के बाद से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में कोहरा कुछ कम रहा। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

रेल और सड़क यातायात प्रभावित

दिल्ली में 24 घंटे पहले मंगलवार सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 2 डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...