back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Visit: PM मोदी आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरा पर, त्रेतायुग के ऐतिहासिक मंदिरों मंदिरों का करेंगे दर्शन

New Delhi: PM नरेन्द्र मोदी आज और कल तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। यहां वे कोदंड रामस्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर के आज दर्शन करेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल (20-21 जनवरी) तमिलनाडु में रहेंगे। प्रधानमंत्री इस अवधि में विभिन्न महत्वपूर्ण मंदिरों के दर्शन करेंगे। इनमें धनुषकोटि में स्थित कोदंड रामस्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर प्रमुख हैं।

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के करेंगे दर्शन
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इस मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। इस मंदिर में भगवान विष्णु का लेटे हुए रूप श्री रंगनाथस्वामी है।

इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर करीब 2 बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वह मंदिर में आयोजित ‘श्री रामायण पारायण’ कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में आठ अलग-अलग पारंपरिक मंडलियां संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया,बंगाली, मैथिली और गुजराती रामकथाओं (श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन) का पाठ करेंगी। श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी हिस्सा लेंगे। शाम को मंदिर परिसर में भक्ति गीत गाए जाएंगे।

रामायण से जुड़ा है रामास्वामी मंदिर का इतिहास

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार 21 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी धनुषकोडी के कोदंड रामास्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह मंदिर श्री कोदंड रामस्वामी को समर्पित है। कोदंड राम नाम का अर्थ धनुर्धारी राम है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार भगवान श्रीराम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियां यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है, जहां भगवान श्रीराम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। धनुषकोडी के पास प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे। अरिचल मुनाई के बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर हैं, शुक्रवार को उन्होंने महाराष्ट्र के सोलापुर का दौरा किया। इसके बाद वह बैंगलुरु की ओर रवाना हुए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, सभी मुख्यमंत्रियों संग करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵