back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raksha Bandhan 2023: राखी बांधने वालों को लिए ये है शुभ मुहुर्त, यहां देखे दिन में कब मना सकते हैं रक्षाबंधन?

Raksha Bandhan 2023 Muhurt: 30 अगस्त को रात 9 बजकर 02 मिनट के बाद ही भाई की कलाई पर राखी सजा सकेंगी। लेकिन 31 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में राखी बांधना सबसे अच्छा मुहूर्त माना जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष दो दिन का माना जा रहा है। जिसके चलते लोगो में त्योहार की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन फैल गया है। अब इस त्योहार को कोई 30 अगस्त को मना रहा है, तो कोई 31 अगस्त को मनाने की बात कर रहा है। वैसे हिंदू पंचांग के मुताबिक हर वर्ष सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन इस साल 30 अगस्त को पूर्णिमा वाले दिन भद्रा का साया है। जिसके कारण बहनों को केवल रात में ही राखी बांधने का मौका मिलने वाला है।

31 को दिनभर बांधा जा सकता राखी

मान्यता है कि यदि श्रावण पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल तक राखी नहीं बांधी जा सकती है। उसके समापन के बाद ही राखी बांधी जाती है, क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन का पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। इसलिए 30 अगस्त को रात्रि नौ बजकर एक मिनट के बाद से और 31 अगस्त को पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाना श्रेष्ठ रहेगा। इसके साथ 31 को दिनभर राखी बांधा जा सकता। यानी बहनें 30 अगस्त को रात 9 बजकर 02 मिनट के बाद ही भाई की कलाई पर राखी सजा सकेंगी।

31 अगस्त को सुबह है अच्छा मुहूर्त

इस संबंध में बुधवार को पंडित मनोज पाठक ने बताया कि पंचांग के तहत सावन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को सुबह 10.58 बजे से हो रही है। इसका समापन 31 अगस्त को सुबह सात बजकर पांच मिनट पर होगा। 30 अगस्त की सुबह 10.58 बजे से भद्रा शुरू हो रही है, वहीं रात 09.01 बजे तक है। ऐसे में 30 अगस्त को भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दिन में नहीं है। हालांकि ज्यादातर लोग रात के समय रक्षाबंधन मनाने के पक्ष में नही है। ऐसे में बहनें अपने भाई को 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी बांध सकती है क्योंकि इसके बाद पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगी।

राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त

इस दिन रात में नौ बजकर एक मिनट के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है। इसके अलावा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा सुबह 07.05 बजे तक है। इस समय में भद्रा नहीं है। ऐसे में 31 अगस्त को सुबह सैट बजकर पांच मिनट तक बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं। इस प्रकार से इस साल रक्षाबंधन दो दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जा सकता है। इस लिए 31 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में राखी बांधना सबसे अच्छा मुहूर्त रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 26 मिनट से लेकर से लेकर सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Raksha Bandhan पर बनी ये स्पेशल फिल्में जो बखूबी दिखाती है भाई-बहन के रिश्ते को, आज त्योहार के दिन जरूर देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रक्षाबंधन, एक खूबसूरत त्योहार है जिसका भाई-बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है, वहीं इस खूबसूरत रिश्ते पर बॉलीवुड में कई...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...