back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐसे सीएम जिन्होंने पीएम बनने के लिए पहनी थी साड़ी, जनता नहीं ज्योतिषी के भरोसे पर ब्लाउज भी पहना

NT Rama Rao: दरअसल ये कहानी आंध्र प्रदेश के एक पूर्व सीएम की है, जिन्होंने अपनी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को पूरा करने के लिए महिलाओं की पोशाक भी पहनी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान हो चुका है। अभी दो चरण के चुनाव और बचे हैं। देश में चुनावी माहौल है। सभी राजनीति से जुड़े किस्सों को खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच हम आपके सामने एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री का किस्सा लेकर आ रहे हैं जिसे जानकर आप काफी हैरान हो जायेंगे।

ये कहानी आंध्र प्रदेश के एक पूर्व सीएम की है

दरअसल ये कहानी आंध्र प्रदेश के एक पूर्व सीएम की है, जिन्होंने अपनी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को पूरा करने के लिए महिलाओं की पोशाक भी पहनी। उन्होंने ऐसा एक ज्योतिषी के कहने पर किया। प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखने वाले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का नाम एनटी रामाराव था। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए पूरी कोशिश की। वह राजनीति में आने से पहले तेलुगु फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। राजनीति में आने के बाद वह राज्य के मुखिया तो बन पाए। यानि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच गए थे। लेकिन उनके भीतर तो देश का पीएम बनने की इच्छा जग चुकी थी।

ऐसे में उनकी पीएम बनने की इच्छा और मजबूत होती रही

उनकी यह इच्छा और भी ज्यादा उस समय बढ़ गयी थी, जब 90 के दशक में कांग्रेस की स्थिति कमजोर पड़ने लगी थी। ऐसे में उनकी पीएम बनने की इच्छा और मजबूत होती रही। उन्हें लगा कि वे देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने ज्योतिषी से भी राय ली। जिसने उन्हें रात के समय महिलाओं की पोशाक पहनने की सलाह दी। एनटी रामाराव अपनी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को पूरा करने के लिए रात के समय साड़ी आदि तरह की महिलाओं की पोशाक पहनने लगे थे।

पीएम बनने की इच्छा को पूरा करने के लिए महिलाओं की पोशाक पहननी शुरू कर दी

एनटी रामाराव के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा का खुलासा जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने ‘नवभारत टाइम्स’ में अपने लेख के माध्यम से किया है। केसी त्यागी ने इस लेख के माध्यम से जानकारी दी कि एनटी रामाराव राजनीति में राज्यस्तर तक ही सीमित नहीं रहना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपनी तेलगू देशम पार्टी की स्थापना की। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए हिंदी भी सीखी, जिसके लिए उन्होंने दो हिंदी के टीचरों को भी नियुक्त किया था। केसी त्यागी ने अपने लेख के माध्यम से बताया कि उन दिनों में इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि एनटी रामाराव ने ज्योतिषी के कहने पर अपनी पीएम बनने की इच्छा को पूरा करने के लिए रात में महिलाओं की पोशाक पहननी शुरू कर दी थी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तीसरा बच्चा पैदा करने पर 25000 रुपये दे रही है इस राज्य की सरकार, जिन किस किस राज्य में है ऐसा प्रावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जहां एक ओर यह सच है कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर यह भी उतना...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵