back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुनीता केजरीवाल को नहीं मिली अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की अनुमति, जानें तिहाड़ जेल का नियम

Tihad Jail: जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को जेल के नियम के अनुसार 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से उनकी पत्नी को तिहाड़ जेल में मुलाकात करने की अनुमति न देने को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। दरअसल सुनीता केजरीवाल 29 अप्रैल 2024 को अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलना चाहती थी।

इसलिए कैंसल हुई सुनीता केजरीवाल की मुलाकात

जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को जेल के नियम के अनुसार 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन का कहना है कि सुनीता केजरीवाल दिल्ली के सीएम से जेल में मिलती रही हैं। उनको कभी जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने से रोका नहीं गया है। आप नेता आतिशी ने एक सप्ताह पहले ही 29 अप्रैल को दिल्ली के सीएम से मिलने के लिए आवेदन कर रखा था। इसलिए उनकी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कराने के लिए सारी तैयारी कर ली गई है।

एक कैदी सप्ताह में दो बार आगंतुकों से मुलाकात कर सकता है

सूत्रों के अनुसार 30 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात होनी है। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि सुनीता केजरीवाल को अरविंद केजरीवाल से जानबूझकर मिलने से रोका नहीं जा रहा है। बल्कि जेल नियमावली अनुसार एक कैदी सप्ताह में दो बार आगंतुकों से मुलाकात कर सकता है। आतिशी के लिए सारी औपचारिकताएं पहले ही कर ली गई थी। ऐसे में ये कहना गलत होगा कि सुनीता केजरीवाल को जानबूझकर जेल जाने से रोका जा रहा है।

मोदी सरकार पर आरोप लगाया

वहीं आप का कहना है कि सुनीता केजरीवाल और आतिशी के नाम तिहाड़ जेल प्रशासन को दिल्ली के सीएम से मुलाकात करने के लिए 27 अप्रैल को ही दे दिए गए थे। आप का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें अभी सूचना दी है कि सुनीता केजरीवाल को 29 अप्रैल 2024 को दिल्ली के सीएम से मिलने की अनुमति नहीं देंगे। इसको लेकर आप पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट करके मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके कहने पर ही जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल को अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति नहीं दी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...