back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट ने कहा “अराजकता पैदा हो जाएगी…”, नए कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति रोकने से इनकार

Supreme Court Order: लोकसभा चुनाव को कुछ की समय बचा है। ऐसे समय में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को कुछ की समय बचा है। ऐसे समय में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश दिया है। दरअसल सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे समय में इस तरह करना अराजकता पैदा करना होगा। वहीं कोर्ट ने नव नियुक्त चुनाव आयुक्तों को लेकर कहा है कि दोनों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के खिलाफ किसी तरह के कोई आरोप नहीं है। दोनों नव नियुक्त चुनाव आयुक्तों का चयन नए कानून के तहत चयन पैनल में बदलाव के बाद हुआ। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि आप यह नहीं कह सकते कि चुनाव आयोग कार्यपालिका के अधीन है।

सुविधा का संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है

याचिकाकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए जजों ने कहा कि यह नहीं माना जा सकता कि केंद्र द्वारा बनाया कानून गलत है। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा की इस कानून के तहत जिन लोगो को नियुक्त किया गया है उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है। सुविधा का संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है।

इस समिति में अब पीएम, एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता शामिल हैं

नए कानून के तहत चुनाव आयुक्तों को चुनने वाली समिति में भारत के CJI( मुख्य न्यायाधीश) की जगह एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया। इस समिति में अब पीएम, एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता शामिल हैं, जो इसकी निष्पक्षता पर चिंता जता रहे हैं। पिछले हफ्ते ही ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नए कानून के तहत चुने जाने के बाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया था कि उन्हें एक रात पहले जांच के लिए 212 नाम दिए गए थे, वहीं बैठक से ठीक पहले छह नामों की एक शॉर्टलिस्ट दी गई थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश को इस समिति में होना चाहिए था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए; जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Election Commission of India ने West Bengal में विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵