back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद आगे क्या? मंदिर ट्रस्ट ने बताई दर्शन की समयसारिणी और आरती का टाइम टेबल

Ram Mandir Pran Pratishtha: भगवान राम के दर्शन को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अब 500 वर्षों का इंतजार भी खत्म हो चुका है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद पूरे देश के राम भक्तों में उत्सव का माहौल है। पूरा देश आज राममय नजर आया। लेकिन अब सवाल यह है कि राम मंदिर आम लोगों के लिए कब खुलेगा और मंदिर में भगवान राम की पूजा-अर्चना का समय क्या होगा? हम आपको इन सभी सवालो का जवाब यहां बताने जा रहें है।

मंदिर ट्रस्ट ने तैयार की दर्शन-पूजन की समयसारिणी

राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। रामलला अपने नव्य भव्य और दिव्य महल में विराजमान हो गए है। अयोध्या नगरी समेत पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना है। श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब हैं। इसके साथ ही भगवान राम की पूजा अर्चना व मंदिर में दर्शन की समयसारिणी भी मंदिर ट्रस्ट ने तैयार कर ली है।

राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए खुलेगा

भगवान राम के दर्शन को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी थी। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए सदा के लिए खुल जाएगा। ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए दो स्लॅाट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से साढ़े 11:30 बजे तक का है। वहीं दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है।

श्रद्धालुओं को पास बनवाना होगा अनिवार्य

इसके साथ ही मंदिर में जागरण और शृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे का तय किया गया है। इस आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। इसी तरह संध्या आरती का समय शाम 7 बजे का रखा गया है। इसकी बुकिंग दर्शन के दिन ही की जा सकती है। ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में आरती के समय दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास बनवाना अनिवार्य है। इसके लिए आपको कैंप ऑफिस में अपनी आईडी देनी होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...