back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyclone Michaung: तमिलनाडु में तूफान मिचौंग का कहर! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; स्कूल बंद, ट्रेनें रद्द

New Delhi: मिचौंग तूफान के तमिलनाडु के तटों से टकराने के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली, हि.स.। मिचौंग तूफान के तमिलनाडु के तटों से टकराने के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को यह तूफान और उग्र होते हुए आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से टकराएगा। यहां 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार तमिलनाडु के चेन्नई सहित कई तटीय इलाकों में इस वक्त भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मिचौंग आज सुबह 5:30 बजे पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर केंद्रित था। इसके कल दोपहर तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, तेज होने और नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटला के करीब पार करने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।

भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द

इस बीच तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और तटीय क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में स्कूलों को भी बंद रखा गया है। चेन्नई में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...