back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के वेलकम इलाके में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

शनिवार सुबह दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा सीलमपुर ईदगाह रोड पर हुआ, जहां मलबे के नीचे करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और बचाव कार्य में जुटे हैं। 

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना सुबह 7:05 बजे फायर डिपार्टमेंट को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

3–4 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, हादसा गली नंबर 5, जनता कॉलोनी, सीलमपुर में हुआ, जहां एक चार मंजिला मकान, जो लगभग 30-35 गज के क्षेत्र में बना था, ढह गया। अब तक 3 से 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, कुछ और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिनके लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। फायर विभाग की सात गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।

संकरी गलियों ने रेस्क्यू में बढ़ाई मुश्किलें

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, जिस स्थान पर इमारत गिरी है, वह इलाका बेहद संकरी गलियों और घनी आबादी वाला है। इसी कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं आ रही हैं। स्थानीय पुलिस और राहत दल लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। तंग रास्तों के कारण बचाव कार्यों में समय लग रहा है, लेकिन टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।

हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं

अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने की सटीक वजह क्या थी। हालांकि शुरुआती अनुमान यही है कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी, जिससे यह हादसा हो सकता है। माना जा रहा है कि कुछ लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, इसी कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। मलबे से निकाले गए घायलों का इलाज पास के अस्पताल में जारी है और राहत दल लगातार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵