back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी हत्या के एक मामले में दोषमुक्त, जानिए फिर भी क्यों नहीं आ पाएगा माफिया जेल से बाहर

साल 2009 में मीर हसन नाम के शख्स ने मोहम्मदाबाद थाने में सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा सीट से पांच बार के बाहुबली पूर्व विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को हत्या के प्रयास के एक मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। साल 2009 में मीर हसन नाम के शख्स ने मोहम्मदाबाद थाने में सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इसी कड़ी में पुलिस ने मुख्तार अंसारी पर साजिश रचने के आरोप में धारा 120बी के तहत केस दर्ज किया था।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया मुख्तार अंसारी को बरी

कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू यादव को पहले ही बरी कर दिया था, लेकिन मुख्तार का केस चलता रहा। इस मामले में कोर्ट ने छह मई को दोनों पक्षों की दलीलों को सुना था। हाालंकि, कोर्ट ने 17 मई की तारीख को फैसला सुनाने के लिए सुरक्षित रख लिया था।

मुख्तार अंसारी पांच बार विधायक रहे चुके

मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा से पांच बार के विधायक रह चुके हैं। सबसे पहले वो 1996 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक तौर पर चुनाव जीते थे। इसके बाद 2002 और 2007 में स्वतंत्र रूप से विधायक रहे। 2012 में कौमी एकता दल और 2017 में बसपा से विधायक का चुनाव जीता था।

मुख्तार अंसारी का जेल से बाहर निकलना मुश्किल

दरअसल, मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर के एक मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी की जा चुकी है, इस केस से जुड़ा फैसला 20 मई आएगा। इसके अलावा मुख्तार को पिछले दिनों गैंगस्टर से जुड़े एक और मामले में 10 साल की सजा के अलावा पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। ऐसे में उसका जेल से बाहर आना मुश्किल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...