back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Money Laundering मामले में सस्पेंड IAS पूजा सिंघल के पति को फिलहाल SC से राहत नहीं, जानिए कब होगी अगली सुनवाई?

कोर्ट ने अभिषेक झा को गिरफ्तारी पर संरक्षण देने से इनकार करते हुए 23 जून को मामले की अगली सुनवाई तय कर दिया।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित और झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को फिलहाल कोई भी राहत देने से इनकार किया है। कोर्ट ने अभिषेक झा को गिरफ्तारी पर संरक्षण देने से इनकार करते हुए 23 जून को मामले की अगली सुनवाई तय कर दिया। जस्टिस विक्रमनाथ की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन बेंच ने ये आदेश दिया।

कोर्ट ने बताया गंभीर मुद्दा

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने झा से कहा कि यह गंभीर मामला है। हम आपको दो से चार हफ्ते का समय दे सकते हैं। आप सरेंडर करें, फिर नियमित ले सकते हैं। इस पर झा के वकील ने कहा कि हम इस मामले पर विस्तार से बहस करना चाहते हैं। उसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई 23 जून को तय कर दी।

हाईकोर्ट ने 16 जून को सरेंडर करने को कहा

अभिषेक झा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि पत्नी जेल के अंदर है। बेटी का इलाज मुंबई और दिल्ली में चल रहा है। इसी आधार पर पत्नी को भी अंतरिम जमानत मिली थी। बच्चों की देखभाल अभिषेक को करनी है। अगर गिरफ्तार कर लिया जाता है तो बच्चों की देखभाल के लिए कोई नहीं बचेगा। कोर्ट ने पूछा कि क्या आपने यह सब बात हाई कोर्ट के सामने भी रखी। हाई कोर्ट ने 16 जून को सरेंडर करने को कहा है। तब लूथरा ने कहा कि याचिकाकर्ता की बेटी को कुछ ब्रेन में समस्या हो गई है और उसके इलाज की जरूरत है। इस तथ्य की पुष्टि सीबीआई ने भी की है और इस आधार पर ही याचिकाकर्ता की पत्नी को अंतरिम जमानत मिली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट से एक ऐसा भावुक फैसला निकल कर आया जो न्यायिक इतिहास में आज तक नहीं...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...