back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha Boat Tragedy: ओडिशा की महानदी में दर्दनाक हादसा; नाव पलटने से 5 की मौत, 7 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Odisha News: ओडिशा की सबसे बड़ी नदी महानदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नाव पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग अभी भी लापता है।

रायगढ़ , हि.स.। ओडिसा की महानदी में एक नाव दुर्घटना का शिकार हो गई। नाव पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनका शव बरामद कर लिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 7 लोग लापता हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। घटना में रायगढ़ जिले के निवासी भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। घटना स्थल पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

महानदी में हुई दुर्घटना

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी ओडिशा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा) में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद वापस लौटते समय शुक्रवार की दोपहर यह दुखद घटना घटित हुई। इसकी जानकारी मिलने पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रायगढ़ से भी टीम भेजी गई है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी मौके लिए रवाना हो गये है। कार्तिकेया गोयल और एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने महानदी नाव दुर्घटना में प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आप सभी की हर संभव मदद की जायेगी। सभी फिलहाल घटनास्थल के पास कंडईकेला पुलिस चौकी में हैं। कलेक्टर गोयल ने सभी लोगों के खाने-पीने और परिवहन की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

स्कूबा डाइवर को भी बुलाया जा रहा

ओडिसा में महानदी में हुई नाव दुर्घटना में राहत व बचाव कार्य जारी है। यहां ओडीआरएएफ और फायर टीम के गोताखोर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर को भी बुलवाया जा रहा है।

सुरक्षित बचाए गए 50 लोग बस से वापस गांव रवाना

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के स्वास्थ्य जांच और आज रात ही उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। महानदी नाव दुर्घटना से सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांव रवाना कर दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की टीम भी आपके साथ जा रही है। तहसीलदार खरसिया को ग्रामीणों के साथ भेजा गया है। बस से रवाना किए ग्रामीणों में 43 अंजोरीपाली और 7 कोतरलिया के हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सोनिया गांधी को पत्र लिखना पड़ा महंगा, ओडिशा के पूर्व विधायक मुकीम कांग्रेस से निष्कासित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵