back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

Naxalites: जब मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाया गया तो दो महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। सरकार देश में अशांति फैलाने वाले संगठनों, नक्सलियों और आतंवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 30 अप्रैल 2024 को सुबह छह बजे डीआरजी एवं एसटीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ लगभग चार घंटे तक चली थी। जब मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाया गया तो दो महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

एके 47 राइफल समेत गोला-बारूद भी बरामद हुआ है

जवानों ने नक्सलियों के शवों को बरामद किया। डीआरजी एवं एसटीएफ जवानों को वहां से एके 47 राइफल समेत गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। इसको लेकर बस्तर आईजी सुददराज पी ने मुठभेड़ में मारे गए 07 नक्सलियों के शवों की बरामदगी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान पूरा हो जाने के बाद अलग से पूरी जानकारी दी जाएगी।

जवाबी कार्रवाई में 7 नक्सलियों को मार गिराया

जानकारी के अनुसार ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में 30 अप्रैल 2024 सुबह छह बजे के करीब डीआरजी एवं एसटीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जो चार घंटे के करीब चलती रही। इस मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान चलाया गया। जिसमे नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ हथियार भी बरामद हुए। दरअसल पुलिस को अबूझमाड़ के ग्राम टेकामेटा के क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए 29 अप्रैल 2024 की रात डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सर्च अभियान के लिए भेज दिया था। जब सर्च अभियान की टीम 30 अप्रैल 2024 की सुबह टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन्हें देखते ही, उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में 7 नक्सलियों को मार गिराया। सर्च अभियान में मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है और उनकी शिनाख्तगी की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵