back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Political Crisis: विधानसभा में स्पीकर की गई कुर्सी, BJP-JDU के विधायक लापता

Patna: बिहार में विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरु हो गया है। फ्लोर टेस्ट के परिणाम आने से पहले जदयू ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। अवध बिहारी को स्पीकर के पद से हटाया गया।

पटना, हि.स.। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने 12 फरवरी के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही तय कर दी है। विधानसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। अवध बिहारी को स्पीकर के पद से हटाया गया।

विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि राज्यपाल के संबोधन के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाये जाने संबंधी अविश्वास प्रस्ताव (संकल्प) को विचार के लिए सदन में रखा गया। डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने पुकारा कि कितने लोग अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।

इस संबंध नियमावली के अनुसार कम से कम 38 सदस्यों को खड़ा होकर उसका समर्थन करना है। यदि 38 या उससे अधिक सदस्य अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव के समर्थन में खड़े होंगे तो संविधान के अनुसार वो प्रस्ताव वैधानिक रूप से स्वीकृत हो जाता है। ऐसा ही विधानसभा में आज हुआ। जिस वजह से अवध बिहारी को अपनी कुर्सी से विदा लेना पड़ा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में रखा प्रस्ताव

इस पूरे मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में हंगामें के बीच अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। इस कार्यवाही के दौरान अपने-अपने सदस्यों को सदन में मौजूद रहने को लेकर सभी पार्टियों ने व्हिप जारी कर दिया था। अध्यक्ष को लेकर जो निर्णय होगा उसके अनुसार फिर नये चुने गये अध्यक्ष के आसन पर बैठने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में प्रस्ताव रखेंगे कि ‘यह सभा वर्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है।’ फिर सदन के अध्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा और कार्यमंत्रणा समिति गठित की जायेगी।

तीनों दलों के विधायकों ने कहां, क्या किया?

फ्लोर टेस्ट को लेकर सत्ता तथा विरोधी खेमा दोनों ओर से विधायकों को एकजुट रखने की कवायद चरम पर रही। रात्रि भोज और बैठकों का दौर जारी। सियासी अफरातफरी के बीच पटना में काफी गहमागहमी रही। भाजपा के विधायक बोधगया के प्रशिक्षण शिविर से और कांग्रेस के विधायक हैदराबाद की सैर कर पटना लौट आए हैं। जदयू ने विधानमंडल दल की बैठक की। वहीं, राजद और वाम दलों के विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर शनिवार शाम से ही जमे हैं। कांग्रेसी भी इनके साथ आ जुटे हैं। जदयू के विधायकों को चाणक्या होटल में ठहराया गया है। यहीं से सभी को सीधे विधानसभा ले जाया जाएगा। भाजपा के 3 और जदयू के 2 विधायक आज सदन में नहीं पहुंचे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵