back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Ranaut: अभिनेत्री ने की खालिस्तानी आतंकी संगठन की आलोचना #kanganaranaut #shorts

Kangana Ranaut: अभिनेत्री ने की खालिस्तानी आतंकी संगठन की आलोचना #kanganaranaut #shorts

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत अपनी बात सीधे और स्पष्ट शब्दों में रखे जाने के लिए जानी जाती हैं और इसी कारण अक्सर सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। इसी क्रम में जिन्हें मालूम न हो उन्हें बता दें, कि हाल ही में स्टिल रोलिन और चेक्स जैसे गानों के लिए मशहूर कनाडा स्थित गायक शुभ ने भारत का एक विवादास्पद नक्शा साझा किया था और इस वजह से उनका भारतीय दौरा रद्द कर दिया गया है जिसके बाद उनको पूरे देश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इसको सीधा-सीधा खालिस्तान से जोड़कर देखा जा रहा।

इसी हालात पर अपनी राय देते हुए कंगना ने ट्वीट किया, “सिख समुदाय को खुद को खालिस्तानियों से अलग कर लेना चाहिए और अधिक सिखों को अखंड भारत के समर्थन में आगे आना चाहिए। जिस तरह से सिख समुदाय द्वारा मेरा बहिष्कार किया जाता है और पंजाब में वह मेरी फिल्मों का हिंसक विरोध करते हैं क्योंकि मैंने खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बोला है, यह सही नहीं है। खालिस्तानी आतंकवाद उन्हें बुरा दिखाता है और यह पूरे समुदाय की विश्वसनीयता और उनकी समग्र धारणा को बर्बाद कर देगा।”

कंगना रनौत ने आगे यह भी कहा, “अतीत में भी खालिस्तानियों ने पूरे सिख समुदाय को गंभीर नुकसान पहुंचाया है, मैं पूरे सिख समुदाय से अनुरोध करती हूं कि वह धर्म के नाम पर खालिस्तानी आतंकवादियों से उत्तेजित या उकसावे में न आएं। जय हिन्द।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Kangana Ranaut ने इस प्रकार दर्शकों पर चलाया अपना जादू, ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵