नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| ब्रेकअप किसी के भी जीवन का बुरा दौर होता है। अक्सर ब्रेकअप की वजह से लोग दुखी और परेशान हो जाते हैं। परेशानी ज्यादा बढ़े तो इसका असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। पर कुछ स्टेप्स हैं जिन्हें लेकर ब्रेकअप के बाद आप खुद को थोड़ा बेहतर महसूस करवा सकते हैं।
डायरी लिखने से मिलेगा फायदा
ब्रेकअप होता है तो उन चीजों को डायरी में जरूर लिखें। इससे आप काफी बेहतर महसूस करते हैं। आप भावनाओं को लिखते हैं तो दिल हल्का होता है। इससे आपका दर्द भी कम होगा। डायरी एक निजी चीज है। ऐसे में आप उन चीजों को डायरी में लिखें जिसको आप शेयर करने का इरादा नहीं करते।
आर्ट होता है बेहतर विकल्प
दिल टूटने के अलावा ब्रेक हो जाने पर आप आर्ट की मदद ले सकते हैं। इससे आपको खुशी के अलावा सुकून भी मिलेगा। वहीं पुरानी चीजों को भूलने में आसानी होगी। आपका मन हैं तो थिएटर से मन बहला सकते हैं। ये भी आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसके अलावा डांस और गीत भी सीख सकते हैं।
परिवार वालों से करें बात
आप परिवार वालों से बात कर सकती हैं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगी। अगर घर में बच्चे हैं तो उनके साथ समय बिताएं। इससे भी आपका दिल हल्क हो जाता है।
संगीत का ले सकते हैं सहारा
दिल टूटता है तो आप संगीत का सहारा ले सकते हैं। ये आपका माइंड रिलैक्स करता है। इससे दिल भी हल्का होगा। वहीं गम को दूर करने में मदद मिलेगी। संगीत आपको रिलेक्स और अवसाद दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। ये आपके लिए बेहतर थेरेपी मानी जाती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




