नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| प्रेग्नेंसी में बोरिंग कपड़े नहीं पहनना चाहिए।। प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं होती है इसलिए आपको उसे पूरी तरह से इंजोए करना काफी जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बेबी बंप दिखाने में गर्व महसूस करती हैं तो कई बार इसको छुपाने में लगी रहती हैं।
उन्हें लगता कि प्रेग्नेंसी में वे अच्छी नहीं लग सकती है। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और इस दौरान भी उतनी ही स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान टिप्स से लाभ मिलेगा। जहां तक कपड़ों की बात है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप आसानी से छुपा पाएंगी। चलिए जानते हैं बेबी बंप छुपाने के कुछ आसान उपाय के बारे में।
मैक्सी ड्रैस करे कैरी
प्रेग्नेंसी के दौरान आप मैक्सी ड्रेसेज पहन सकती हैं। ये पहनने में बेहद आरामदायक महसूस करेंगी। इन दिनों मैक्सी ड्रेस हर कोई कैरी कर लाभ ले सकता है। आप रंग-बिरंगे पैटर्न में जब इसे पहनेंगी तो बेबी बंप आसानी से छुप जाता है। आप चाहें तो मैक्सी ड्रेस के ऊपर कॉटन जैकेट भी कैरी करना में काफी स्टाइलिश नजर आएंगी।
पहन लें चूड़ीदार सूट
बेबी बम्प छुपाना है तो आपको ज्यादा कुछ न समझ आए तो चूड़ीदार सूट भी बेहतर लगता है। आप चूड़ीदार सूट्स को पार्टी, ऑफिस, फंक्शन हर जगह आसानी से कैरी करना काफी आसान होता है। चूड़ीदार सूट्स के अलावा आप कोल्हापुरी चप्पल भी पहन सकती हैं।
जैकेट भी है बेहतर विकल्प
अगर आप किसी फंक्शन में जाताी हैं तो बेबी बंप छुपाने के लिए आप लहंगे के ऊपर जैकेट पहनना भी बेहतर विकल्प माना जाता है। अनारकली सूट्स में भी आप आसानी के साथ छुपा पाएंगी। क्योंकि अनारकली सूट में घेर काफी रहता है। आप शरारा भी पहन सकती हैं।
काफ्तान गाउन पहन सकती हैं
मेटरनिटी कपड़ों को लेकर देखा जाए तो इन दिनों प्रेगनेंट महिलाएं काफ्तान गाउन या ड्रेस पहने रहती हैं। काफ्तान आपके बेबी बंप को छुप जाता है। गर्मियों के दिनों में आप प्रिटेंड काफ्तान भी पहन सकती हैं। इसको पहनने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
डिजाइनर कुर्ता करें कैरी
बेबी बंप छुपाने के लिए आप प्रेग्नेंसी के दौरान डिजाइनर कुर्ता पहनना भी बेहतर विकल्प होता है। ये आपको एलिगेंट लुक देगा। आपको केवल इसे लेते समय फिटिंग चेक कर सकती हैं। कोशिश करते रहें कि आप सेमि-स्टिच कुर्ता लें जिसे आप अपने मुताबिक कम या ज्यादा आसानी के साथ कर पाएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




