back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

13 हेल्थ टिप्स जो हैं जरूरी हर महिला के लिए – 13 Health Tips Jo Hain Jaruri Har Mahila Ke Liye

परिवार के सदस्यों का बखूबी ध्यान रखने में माहिर महिलाएं अपनी अनदेखी करने में आगे होती हैं। खाने पीने से लेकर स्वास्थ्य तक में, हर जगह लापरवाही बरतती हैं लेकिन जरा सोचिये यदि आप ही ठीक नहीं रहेंगी तो परिवार के बाकी सदस्यों का ख्याल कौन रखेगा।

रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहते हुए भी कुछ उपाय ऐसे हैं जहा आप दूसरों का ख्याल रखते हुए भी खुद का ख्याल रख सकती हैं। आइये आपको बताते हैं किस तरह की हेल्थ टिप्स अपनाकर आप भी स्वस्थ रह सकती हैं।

1- सकारात्मक सोचे, डिप्रेशन से दूर रहे – Be Positive and Avoid Depression

आप क्या सही कर रही हैं क्या गलत, किसको क्या पसंद आया क्या नहीं, आप में कुछ कमी तो नहीं या कोई आपके बारे में क्या कहेगा, आप अच्छी पत्नी और माँ हैं या नहीं…यह कुछ ऐसी उथल-पुथल है जो हर महिला के मन में चलती रहती है। यही सोच अवसाद यानि डिप्रेशन बन जाती है, इसलिए इससे उबरिये और सकारात्मक सोचिये। सकारात्मक सोच के बगैर किसी चिकित्सक का इलाज पर सफल नहीं हो सकता।

2- कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं – Increase the Calcium Intake

उन्नीस से पचास वर्ष की उम्र में महिलाओं को 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता रोज होती है। इसलिए अपने खाने में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में लें। जिससे हड्डियों से संबंधी समस्या ना हो। जरूरत पर कैल्शियम की दवा भी महिला रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ली जा सकती है।

3- भरपूर नींद लें – Enough Sleep

दिन भर की थकान को दूर करने और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। रात को समय से सोयें। कम से कम छह से सात घंटे की नींद जरूरी है।

4- व्यायाम को बनाएं जरूरी – Physical Exercise

व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अपनी सुविधा के अनुसार योग, प्राणायाम, सुबह की सैर या कार्डियो कुछ भी करें। लेकिन व्यायाम जरूर करें।

5- मसाज लें – Massage

हफ्ते में एक बार बॉडी मसाज लें। चाहें पार्लर जाएं या घर पर किसी की मदद से लें। इससे शारीरक मासपेशियां रिलैक्स होंगी और आप ज्यादा हेल्थी महसूस करेंगी। यह आपकी स्किन के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

6- रोज एक फल खाएं – Consume one Fruit Daily

रोज कोई भी एक फल जरूर खाएं। फ्रूट सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और अंदर से मजबूत रखते हैं। फल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि महिलाएं अक्सर आपने खानपान के प्रति लापवाही करती हैं। बासी खाना महिलाओं की एक बड़ी कमी है।

7- धूप भी है जरूरी – Importance of Sunlight

कैल्शियम की तरह विटामिन डी भी बेहद जरूरी है। विटामिन डी के कारण ही हड्डियां कैल्शियम को अवशोषित कर पाती हैं। इसलिए रोज कम से कम 10 मिनट की धूप जरूर लें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी।

8- ब्लड शुगर टेस्ट – Blood Sugar Test

समय समय पर ब्लड शुगर टेस्ट जरूर कराएं जिसके हिसाब से आप अपने खान पान में परिवर्तन कर सकती हैं।

9- कॉलेस्ट्रोल टेस्ट – Cholesterol Test

कॉलेस्ट्रोल टेस्ट भी बेहद जरूरी है। क्योंकि महलाओं में हृदय संबंधी रोग और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए इस डाउट से बचने के लिए यह टेस्ट जरूरी है। शारीरिक परीश्रम कम करने वाली महिलाओं के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है।

10- हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए – For Healthy Bones

अधिक से अधिक चलना, डांस करना, साइकिल चलना कुछ प्रक्रिया हैं जिन्हें आपको करना चाहिए।

11- दोस्तों से मिलें – Meet Friends

घर के अंदर बंद ना रहें। अकेले रहना भी बिमारियों को न्योता देना है। हफ्ते में एक बार दोस्तों के साथ आउटिंग करें। दिल खोलकर हँसे, बात करें और खुली हवा में सांस लें।

12- साल में एक बार फुल बॉडी टेस्ट – Complete Body Check at least once in a Year

साल में एक बार फुल बोड टेस्ट कराएं। इसमें डेंटिस्ट से लेकर जेनेटिक टेस्ट तक, सबकुछ शामिल करें।

13- हीमोग्लोबिन हो परफेक्ट – Enough Hemoglobin Count

ध्यान रहे की आपका हीमोग्लोबिन दुरुस्त हो। इसके कारण भी कई बार कमजोरी होना, चक्कर आना, किसी काम में मन ना लगना आदि हो सकता है। हरी पत्तेदार सब्जी और लोहतत्व से युक्त भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵