Health Tips : 40 साल के बाद की महिलाओं को करनी चाहिए ये पांच एक्सरसाइज, वजन से लेकर पीरियड में होता है फायदा

ज्यादातर महिलाएं 40 उम्र के बाद शारीरिक गतिविधियों को कम कर देती है।  जिसके बाद उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Period time Exercise
Period time ExerciseSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: वैसे तो इंसान को हर उम्र में एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। जिससे उसका शरीर स्वस्थ और फिट बना रहे।  रेग्युलर एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर की चुस्ती रहती है बल्कि यह दिमाग को भी रिलैक्स से करता है । बढ़ती उम्र के साथ इंसान का शरीर ढीला हो जाता है। इस कारण शरीर में आलसपन का असर पड़ता है। हालांकि बहुत सारी महिलाएं परिवार का ख्याल रखने के चक्कर में खुद के बारे में समय नहीं देती और बहुत सारी बीमारियों से परेशान रहती हैं।  ऐसे मे वह खुद को डेली रूटीन से अलग कर लेती हैं। ऐसे में अगर आपकी उम्र 40  के बाद पहुंच गई हैं तो आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए।  इससे आपके  वजन में तो कमी आएगी साथ ही आपका स्वास्थ्य भी हेल्दी रहेगा और पीरियड्स के दौरान भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

ट्राइसेप डिप

यह एक साधारण सा करने वाला  व्यायाम है। जिसमें बेंच या कुर्सी पर शरीर को सहारा देते हुए बाजू को मोड़ना और सीधा करना होता है। यह ट्राईसेप्स को मजबूत बनाता है। इस एक्सरसाइज को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती है। यह  बाजू को टोन भी कर सकता है और ढीली त्वचा को भी रोकता है। साथ ही वजन कम करने में भी मददगार होता है

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

बढ़ती उम्र के साथ  महिलाओं के पेट और कमर के आसपास फैट जमा हो जाता है।  ऐसे में उन्हें स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए। अगर यह नियमित रूप से करती हैं तो उनके पेट और कमर के अधिकतर फैट को निकाल सकता है। 

वेट स्क्वाट

बॉडी को स्ट्रेट की सख्त जरूरत होती है। इस एक्सरसाइज को करने से मसल से की जकड़न खत्म होती है। और फ्लैक्सिबिलिटी आती है।  वर्कआउट करने के बाद 5 मिनट तक आप वेट स्क्वाट जरूर करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है। 

मेडिटेशन

कई बार महिलाओ में रुकते पीरियड की वजह से ब्रेन फॉग या मेमोरी पावर की कमी महसूस होती है।  या फिर एंजायटी हो रही है तो रोजाना मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। योग और मेडिटेशन ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। मेडिटेशन  बॉडी के साथ मस्तिष्क को मजबूती बनाती है।

कीगल एक्सरसाइज

कीगल एक्सरसाइज महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ  महिलाओं में पीरियड्स की समस्या दूर होती है बल्कि अतिरिक्त सफेद पानी को भी रोकता है। इसके साथ ही जांघ के आसपास जमी चर्बी को भी कम करता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in