नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा चलने की वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। सीजन में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। बाल झड़ने के अलावा सर्दियों के मौसम में डेंड्रफ की प्रॉब्लम भी ज्यादातर महिलाओं को होती है। डैंड्रफ तब होता है जब सर्दियों के मौसम में हमारे स्कैल्प ड्राई हो जाते हैं। इस तरह से सिर में खुजली होती है और बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बाल झड़ने के कई और दूसरे कारण भी होते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में आपको हेयर केयर किस तरह करना है इसके बारे में जान लीजिए।
नारियल तेल की मालिश
नारियल तेल में फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों को अंदर से स्ट्रांग बनाता है। यह हमारे बालों को पोषण ही नहीं देता बल्कि हाइड्रेट भी रखता है। नारियल तेल से मालिश करने पर बाल मजबूत हो जाते हैं और डेंड्रफ की प्रॉब्लम भी नहीं होती है। आपको नारियल के तेल से 15 से 10 मिनट तक मालिश करनी चाहिए।
एलोवेरा
बालों के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद है यह स्कैल्प पर होने वाली खुजली को रोकता है। सर्दियों के मौसम में स्कैल्प सूख जाते हैं लेकिन यह नमी बनाए रखना है जिसकी वजह से डैंड्रफ नहीं होता और बाल टूटते भी नहीं। एलोवेरा जेल को सीधे बालों की स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। इसके बाद इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए।
मेथी के बीज
मेथी के बीच में प्रोटीन के अलावा कई सारे तत्व होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और डेंड्रफ की प्रॉब्लम नहीं होती है। रात के समय आपको एक से दो चम्मच मेथी का दाना भिगो देना चाहिए और दिन में इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए। इसके बाद पेस्ट को 10 मिनट तक बालों पर लगा रहने दीजिए और समय पूरा होने पर बाल धो लीजिए।
प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बालों की ग्रोथ होती है डैंड्रफ और बालों का झड़ना रुक जाता है। प्याज का रस बल पर लगाने से हेयर फॉल की प्रॉब्लम बिल्कुल भी नहीं होती है। प्याज के रस को निकालकर इसे बालों में 30 मिनट तक के लिए लगा रहने दीजिए। समय पूरा होने के बाद आपके बालों को धो लेना चाहिए।





