back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदूषण से बचानी है त्वचा की रौनक? तो अपनाएं ये 7 जरूरी टिप्स

वायु प्रदूषण त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है।आइए जानते है वो स्किनकेयर रुटीन व टिप्स।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिवाली के बाद दिल्ली-NCR समेत कई शहरों की हवा बेहद जहरीली हो जाती है। इस प्रदूषित हवा का असर सिर्फ फेफड़ों पर नहीं, बल्कि आपकी त्वचा पर भी साफ नजर आता है जैसे, त्वचा का रूखापन, खुजली, मुंहासे और नमी की कमी। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करें। यहां हम बता रहे हैं 7 आसान टिप्स, जो आपकी त्वचा को प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं।

बाहर निकलते समय चेहरा ढकें

जब भी घर से बाहर निकलें, अपने चेहरे को मास्क या स्कार्फ से जरूर ढकें। बाहर की हवा में मौजूद प्रदूषण के कण सीधे त्वचा से टकराकर उसे डैमेज कर सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहें

प्रदूषण त्वचा को डिहाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा बेजान और रूखी लगने लगती है। पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी न सिर्फ त्वचा की नमी बरकरार रखता है, बल्कि स्किन को अंदर से भी डिटॉक्स करता है।

रोज़ाना क्लेंजिंग है ज़रूरी

घर लौटने के बाद चेहरा फेसवॉश या माइल्ड क्लींजर से अच्छे से साफ करें। अगर केमिकल युक्त प्रोडक्ट नहीं चाहते तो कच्चे दूध और रुई का इस्तेमाल करें। यह एक नेचुरल क्लेंज़र की तरह काम करता है।

हफ्ते में एक बार स्क्रब करें

हफ्ते में एक बार स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और स्किन की गहराई से सफाई होती है। इससे पोर्स क्लीन रहते हैं और मुंहासों की संभावना कम होती है।

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

सिर्फ धूप में ही नहीं, बल्कि धुंध और प्रदूषण में भी सनस्क्रीन ज़रूरी है। यह UV किरणों और प्रदूषण के कणों से स्किन को प्रोटेक्ट करता है। SPF 30 या उससे ऊपर का सनस्क्रीन इस्तेमाल करें।

मेकअप कम से कम करें

प्रदूषण के दौरान हेवी मेकअप करने से स्किन पर प्रदूषण के कण चिपक जाते हैं, जिससे स्किन ब्रेकआउट्स और एलर्जी का शिकार हो सकती है। हल्का और breathable मेकअप करें ताकि त्वचा को सांस लेने का मौका मिले।

मॉइश्चराइज़र लगाना ना भूलें

स्किन चाहे ड्राई हो या ऑयली, मॉइश्चराइज़िंग बेहद ज़रूरी है। अपने स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइश्चराइज़र चुनें। यह त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करता है।

प्रदूषण से बचाव सिर्फ मास्क पहनने तक सीमित नहीं है। आपकी त्वचा भी इस जहरीली हवा से सीधे संपर्क में आती है, इसलिए इन आसान लेकिन असरदार स्किन केयर टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और जवान बनाए रख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵