नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बारिश में स्किन की समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। कई बार दाद तो कभी खुजली, इसकी वजह से आप लंबे समय तक के लिए परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा इस मौसम में दाने, फफोले और रैशेज भी हो जाते हैं जो कि लंबे समय तक के लिए आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही बरसात में कीट-पतंगों द्वारा काटने की वजह से भी आपको खुजली और जलन हो सकती है। ऐसे में आप नीम और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।
Skin Problems Untitled_design___2023_07_15T132141_089.png
बरसाती घाव में लगाएं नीम और कपूर
बरसाती घाव आपको लंबे समय तक के लिए परेशान कर सकते हैं। ऐसे में नीम और कपूर का इस्तेमाल आपको कई समस्याओं का हल हो सकता है। ये दोनों न सिर्फ एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर हैं बल्कि, ये घाव के दाग-धब्बों को भी कम करते हैं। आपको बस करना ये है कि नीम और कपूर को पीस लें और इसका लेप बनाकर लगातार लगाएं।
Skin Problems Untitled_design___2023_07_15T131925_564.png
खुजली में कारगर नीम और कपूर
बरसात में बारिश का पानी स्किन में अलग से खुजली पैदा करता है। ऐसे में आप नीम और कपूर का तेल बनाकर अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि नीम की पत्तियां को कपूर के साथ नारियल तेल में मिलाकर पका लें। इसके बाद इस तेल को अपनी स्किन पर लगाएं। ये आपकी खुजली को कम करता है।
Skin Problems Untitled_design___2023_07_15T132053_868.png
जलन को शांत करने में मददगार कपूर
जलन को शांत करने में कपूर का आप कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि कपूर को पीस कर इसे नीलगिरी के तेल में मिला लें। फिर इसे जहां जलन हो वहां लगाएं। रेगुलर इस्तेमाल करें। आपको स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in




