नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आंखों के नीचे काले घेरे होना एक आम समस्या हो गई है। यह समस्या देर रात जगने, लंबे समय तक स्क्रीन देखने या फिर पानी की कमी से संबंधित हो सकती है। यह आपके आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है। हालांकि, यह लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानी है जिसे खान पान और सही दिनचर्या को फॉलो करके ठीक किया जा सकता है।
इसके अलावा, हम यहां पर एक होम मेड क्रीम (Home Made Cream) के बारे में भी बता रहे हैं, जिसे आंखों के नीचे अप्लाई करने से आपके काले घेरे कम हो सकते हैं।
होममेड अंडर आई क्रीम (Homemade under eye cream)
एलोवेरा जैल, ग्लिसरीन और बादाम तेल
इस क्रीम को तैयार करने के लिए आपको 1 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल, 3 चम्मच ग्लिसरीन, 4 चम्मच बादाम तेल और तीन विटामिन ई कैप्सूल और 5 से 6 केसर चाहिए। इन सारी चीजों को आप अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
जब यह पेस्ट की तरह बन जाए तो अपनी आंखों के नीचे और पूरे चेहरे पर सामान रूप से अप्लाई कर लीजिए। आप इसे डेली रूटीन में इस्तेमाल कर सकते है। यह न सिर्फ काले घेरे कम करेगा बल्कि स्किन से जुड़ी और समस्या से भी निजात दिला सकता है।
हल्दी, दूध, शहद और कॉफी
आप एक बाउल में 1 चम्मच दूध ले लीजिए, फिर उसमें चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कॉफी मिक्स कर लीजिए। फिर आप आंखों के नीचे इसे अप्लाई कर लीजिए और 2 मिनट तक आंखों के नीचे मसाज भी दीजिए। ऐसा आप रोज करती हैं, तो फिर जल्दी ही डार्क सर्कल हल्के पड़ सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक – सामग्री
आधा कटा आलू (potato)
आधा टमाटर (tomato)
आधा नींबू (lemon)
01 चम्मच दही (curd)
01 चम्मच मुल्तानी मिट्टी (multani mitti)
01 चम्मच बेसन (gran flour)
गुलाब जल ओर बनाने की विधि
सबसे पहले आप आधा कटा आलू, आधा टमाटर, आधा नींबू और दही ग्राइंडर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए। फिर इसे छन्नी की मदद से पेस्ट को छान लें। फिर इसमें 01 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 01 चम्मच बेसन मिक्स कर दीजिए। अब आपका मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक तैयार है।
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे लगाएं
अब आप एक ब्रश का इस्तेमाल करते हुए चेहरे से लेकर गर्दन तक के एरिया में पैक को अच्छे से लगा लीजिए। 15 मिनट तक इसको लगाकर रखिए। इसके बाद अपने हाथों को गिलाकर करके चेहरे को 2 मिनट का मसाज देते हुए पानी से चेहरे को साफ कर लीजिए।
फिर हल्के हाथों से चेहरे को टैप-टैप करके सुखा लीजिए। इसके बाद आप फेस पर अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लीजिए। ध्यान रखें, फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज जरूर करिए।
Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के तौर पर तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आप विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। रफ्तार डॉन इन इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी नहीं है।




